- गहना वशिष्ठ (Actress Gehana Vasisth) को पांच महीने पहले पुलिस ने पोर्न फिल्म की शूटिंग के मामले में छापेमारी के दौरान मौके से गिरफ्तार किया था
- वर्ष 2019 में एक वेबसीरीज़ की शूटिंग के दौरान भी गहना वशिष्ठ (Actress Gehana Vasisth) को पड़ चुका है स्ट्रोक
- एकता कपूर की एडल्ट वेबसीरीज़ ‘गंदी बात’ में काम कर चुकी हैं ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ
मुंबई। पोर्नोग्राफी के आरोप में कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुईं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ (Actress Gehana Vasisth) को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब खबर है कि ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Actress Gehana Vasisth) के फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया है। उन्हें सीपीबी पम्प पर रखा गया है। बता दें कि सीपीबी पम्प एक कार्डियोपल्मनरी बायपास टैक्नीक होती है, जिसमें हार्ट लंग नाम की मशीन लगाई जाती है और जरूरी अंगों के सारे काम मशीन ही करती है।
गहना वशिष्ठ (Actress Gehana Vasisth) के प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोज ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मधुमेह एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ प्रणव काबरा के मुताबिक गहना वशिष्ठ की हालत बेहद नाजुक है। सोमवार सुबह गहना की हालत में सुधार हुआ था, लेकिन दोपहर बाद स्थिति फिर गंभीर हो गई।
गौरतलब है कि एकता कपूर की एरोटिक वेबसीरीज़ ‘गंदी बात‘ में काम कर चुकी ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ (Actress Gehana Vasisth) को 5 महीने बाद 19 जून को बायकुला जेल से जमानत पर रिहा किया गया था। जब वह जेल में थीं, तब भी उन्हें दौरा पड़ा था और फिर जेल अथॉरिटीज द्वारा सर जेजे हॉस्पिटल में ऐक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को भर्ती करवाया गया था। गहना वशिष्ठ को जमानत देते हुए अदालत ने आदेश दिया था कि वह अदालत की अनुमति के बिना देश से बहार नहीं जा सकतीं।
यह भी पढ़ें: गहना वशिष्ठ को मिली पांच महीने के बाद जमानत, पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तार
फ्लिन रेमेडियोज ने यह भी कहा कि अभी गहना वशिष्ठ से न तो उनकी मुलाकात हुई है और न ही वह अभी तक अस्पताल गए हैं। उन्हें गहना वशिष्ठ के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी ऐक्ट्रेस की बिल्डिंग में रहने वाली किसी शख्स ने दी थी। रेमेडियोज ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि वह अभी बेहोश हैं और किसी से भी बात करने की हालत में नहीं हैं। मैं अस्पताल जाऊंगा और फिर आपको ताजा स्थिति से अवगत कराऊंगा।’
आपको बता दें कि इससे पहले भी गहना वशिष्ठ (Actress Gehana Vasisth) की तबीयत कई बार खराब हो चुकी है। वह डायबिटिक कीटोएसिडोसिस से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं। साल 2019 में एक वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान गहना वशिष्ठ स्ट्रोक और लो ब्लडप्रेशर के चलते बेहोश हो गई थीं। उस समय उनकी नब्ज को रिवाइव करने में दो घंटे लग गए थे और इलेक्ट्रिक शॉक तक देना पड़ गया था।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
GURGAONMarch 25, 2026बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत: शनिवार को भी खुले रहेंगे DHBVN के कैश काउंटर, सरचार्ज से बचने का मौका
BREAKING NEWSMarch 25, 2026UAPA केस में आसिया अंद्राबी को उम्रकैद, दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला






