Punjab Politics: पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में पंजाब कांग्रेस में चल रही उठा-पटक के बीच कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया था. जिसके बाद अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात की थी. वहीं अब शिरोमणि अकाली दल ने अमरिंदर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

हरसिमरत कौर बादल ने साधा अमरिंदर सिंह पर निशाना

दरअसल शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल ने अमरिंदर सिंह पर पहले से ही बीजेपी के साथ मिले होने का आरोप लगाया है. उन्होंने यह आरोप तब लगाए जब पंजाब में अमरिंदर सिंह की नई पार्टी बनाने और बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर खबरें जोरों पर चल रही हैं.

The extent to which Captain sahab compromised with BJP became very clear when cases of black money in Swiss Bank accounts & ED and IT cases (against him) were brushed under the carpet when he became the CM. Their deal was very clear: SAD leader Harsimrat Kaur Badal pic.twitter.com/bjVzOA7ozU
— ANI (@ANI) October 21, 2021

शिरोमणि अकाली दल नेता हरसिमरत कौर बादल का कहना है कि अमरिंदर सिंह और बीजेपी की मिलीभगत उसी दिन साफ हो गई थी जिस दिन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे. हरसिमरत कौर का कहना है कि पंजाब के मुख्यमंत्री बनते ही बीजेपी ने अमरिंदर के खिलाफ चल रहे स्विस बैंक खातों में काले धन और ईडी और आईटी मामलों को दबा दिया था.

किसानों के साथ अमरिंदर ने किया खिलवाड़

हरसिमरत कौर बादल का कहना है कि अमरिंदर सिंह ने सीएम बनने के बाद पंजाब की खेती और किसानों का भाग्य मोदी-शाह को सौंप दिया था. उनका कहना है कि राज्य में 800 किसानों की मौत के मामले बीजेपी से हल करवाए जाएंगे. हरसिमरत का कहना है कि नेता के तौर पर अमरिंदर काफी असहाय हो गए हैं.

हरसिमरत ने अमरिंदर पर किसानों को बीजेपी के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि ‘जब लोगों ने आपको सीएम बनाया तो सुनील जाखड़ ने कहा कि आपने किसानों को दिल्ली भेज दिया. इसका मतलब है कि आपने किसानों का इस्तेमाल किया. आज हम देख सकते हैं कि आपने बीजेपी के एजेंडे को किस हद तक पूरा किया.'

इसे भी पढ़ेंः
Mumbai Drugs Case: नवाब मलिक के इस बयान पर NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

Xplained: देश ने छुआ रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, जानिए कितने लोगों को लगी अब तक पहली और दूसरी डोज

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया