Mumbai Drugs Case: महाराष्ट्र का क्रूज़ ड्रग्स मामला इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. अब इस मामले में एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह एक साल के अंदर समीर वानखेड़े को सलाखों के पीछे भेज देंगे. वहीं, महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का कहना है कि उन्हें नवाब मलिक के बयान के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

राज्य सरकार द्वारा जांच का कोई सवाल ही नहीं: दिलीप वालसे पाटिल

दरअसल पुणे के मावल इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को चुनौती देते हुए कहा था कि वह उन्हें साल भर के अंदर सलाखों के पीछे भेज देंगे. वहीं, नवाब मलिक के इस बयान पर महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का कहना है कि इस मामले में राज्य सरकार द्वारा जांच का कोई सवाल ही नहीं है क्योंकि समीर वानखेड़े एक केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से काम कर रहे हैं.

No question of a probe by state govt because he (Sameer Wankhede) is working through a central agency. I’ve no info on his (Nawab Malik) statement. He has not given me any evidence regarding this. I’ll take info from him. Right now I’ve no info: Maharashtra HM Dilip Walse Patil pic.twitter.com/IiDvHtJGxJ
— ANI (@ANI) October 21, 2021

गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने आगे कहा है कि उन्हें नवाब मलिक के बयान के बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं है. उनका कहना है कि इस संबंध में मलिक ने उन्हें कोई सबूत नहीं दिया है. पाटिल के अनुसार वह नवाब मलिक से इस मामले में जानकारी लेंगे.

नवाब मलिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे समीर वानखेड़े

बता दें कि नवाब मलिक ने कहा था कि ‘समीर वानखेडे को मैं खुली चुनौती देता हूं साल भर के भीतर तुम्हारी नौकरी जाएगी, तुम्हारा जेल जाना निश्चित है. तुम्हारे किए हुए फर्जीवाड़े को जनता के सामने हम लाएंगे. समीर वानखेड़े के पिता और उनके घर के लोग सभी बोगस हैं.’ वहीं नवाब मलिक के बयान पर समीर वानखेड़े ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस मामले में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः

Mumbai Drugs Case: नवाब मलिक के इस बयान पर NCB अधिकारी समीर वानखेड़े की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- उनके खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

Xplained: देश ने छुआ रिकॉर्ड 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा, जानिए कितने लोगों को लगी अब तक पहली और दूसरी डोज

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट