Petrol Diesel Price 22 Oct 2021: देश में लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल दोनों 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया. दिल्ली में पेट्रोल की पंप कीमत 35 पैसे बढ़कर 106.89 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमतें इस साल अब तक के उच्चतम अंतर 35 पैसे बढ़कर 95.62 रुपये प्रति लीटर हो गई.

आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 112.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल 103.63 रुपये प्रति लीटर है, जो सभी महानगरों में सबसे अधिक है. वहीं कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 107.45 प्रति लीटर और 103.92 प्रति लीटर है. डीजल की कीमत 98.73 प्रति लीटर और 99.92 प्रति लीटर है.

कीमतों में उतार-चढ़ाव के मामले में, पिछले 28 दिनों में से 22 दिन डीजल की कीमतें बढ़ी है, जिससे दिल्ली में इसकी खुदरा कीमतों में करीब 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है. तेल अब देश के कई हिस्सों में 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक पर मिल रहा है. पेट्रोल की कीमतें गत 24 दिनों में से 19 दिन बढ़ाई गई है, जिससे इसकी पंप कीमतों में 5.70 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

शहर

पेट्रोल

डीजल

लखनऊ

103.86

96.07

पटना

110.44

102.21

बेंगलुरु

110.61

101.49

हैदराबाद

111.18

104.32

चंडीगढ़

102.88

95.33

जयपुर

114.11

105.34

गुरुग्राम

104.49

96.37

नोएडा

104.08

96.26

कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में डीजल के दाम 100 रुपये के पार
देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर हैं. वहीं डीजल की दरें मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल, कर्नाटक, झारखंड, गोवा और लद्दाख सहित एक दर्जन से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं. फिलहाल देश में तेल की बढ़ती कीमतों में तुरंत कमी होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. हालांकि तेल की आपूर्ति और मांग के मुद्दे पर केंद्र सरकार कई तेल निर्यातक देशों के साथ बातचीत कर रही है लेकिन कीमतों में तत्काल राहत की कोई संभावना नहीं है.

ये भी पढ़ें-
Fuel Price Hike: पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर क्या कुछ बोले राहुल गांधी? जानें

Xplained: जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बाजार के हवाले कर क्या अपना वादा भूल गई सरकार?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया