Viral Video Sultanpur

Viral Video: दबंगों नें महिला को पीटा, हालात गंभीर, वायरल वीडियो में कैद घटना

Viral Video: कुड़वार ब्लॉक के गांव बहुबरा में शुक्रवार को जमीन पर अवैध रूप से भराव करके जमीन कब्जाने के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। मारपीट की घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

[avatar user=”Anand Madhav” size=”thumbnail” align=”left”]By Anand Madhav[/avatar]

सुलतानपुर। (Viral Video) कुड़वार ब्लॉक के गांव बहुबरा में शुक्रवार को जमीन पर अवैध रूप से भराव करके जमीन कब्जाने के मामले में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से थानाध्यक्ष कुड़वार को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मारपीट की घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Viral Video) हो चुका है।

बहुबरा गांव के निवासी सतीश मिश्र के मुताबिक गांव के दबंग बलराम मिश्र ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध रूप से भराव करके कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं (Viral Video)। यह भूमि सतीश मिश्र के मकान के पास है, अवैध कब्जे में उसकी जमीन भी आ रही है। इसी को लेकर विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें: सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करें संबंधित अधिकारी – जिलाधिकारी

पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को सतीश घर पर नहीं थे। आरोप है कि बलराम मिश्र नें घात लगाकर कूड़ा फेंकने गयी सतीश की पत्नी माया मिश्रा को गलत नीयत से पकड़ लिया। (Viral Video) गुहार लगाने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जब सतीश की पत्नी और उनके परिवार की महिलाओं ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें सतीश की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पीड़ित परिवार ने गांव के इन दबंगों से अपनी जान को खतरा भी बताया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Anand Madhav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *