Winter Session Of Parliament: संसद का शीतकालीन सत्र नवम्बर के आख़िरी हफ़्ते में शुरू होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक़ इस बारे में जल्द ही फ़ैसला लिए जाने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक़ सरकार शीतकालीन (Winter Session) सत्र को 29 नवम्बर (November) से शुरू करके 23 दिसम्बर (December) तक चलाने पर विचार कर रही है. तारीख़ तय करने के लिए जल्द ही संसदीय मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमिटी की बैठक होने की संभावना है जिसमें अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा.

पिछले साल कोरोना (Coronavirus) के चलते संसद का शीतकालीन सत्र नहीं हो पाया था. इस बार का सत्र नियमित सत्र होने की संभावना है. सूत्रों के मुताबिक़ इस साल के मानसून सत्र की तरह ही लोकसभा और राज्यसभा की बैठकें एक साथ हुआ करेंगी.

शीतकालीन सत्र का भी हंगामेदार होना तय

अगस्त में ख़त्म हुआ मॉनसून सत्र पेगासस जासूसी कांड और कृषि क़ानूनों के मुद्दों पर हंगामें की भेंट चढ़ गया था और ज़्यादातर समय हंगामा में बर्बाद हो गया. यूपी और पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र शीतकालीन सत्र का भी हंगामेदार होना तय है. महंगाई, भारत चीन सीमा विवाद और कृषि क़ानूनों जैसे मुद्दों पर सरकार और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहेंगे.

ये भी पढ़ें:

खाद्य तेलों और प्याज़-टमाटरों की कीमत से लोग बेहाल, जानें कब तक मिल सकती है राहत

Exclusive: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्या कुछ बोले BCCI चीफ सौरव गांगुली? जानें

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट