Aryan Khan drugs case: क्रूज़ ड्रग्स मामले में आरोपी आर्यन खान फिलहाल मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं, और दिन में अपने बैरक में राम और सीता से जुड़ी किताब पढ़ते हैं. आर्यन की ज़मानत याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है. जेल सूत्रों ने बताया कि जेल में बंद क़ैदी जेल में पुस्तक पढ़ सकता है और वो पुस्तक पढ़ने के लिए जेल में बनी लाइब्रेरी से इसे मांग सकता है. सूत्रों ने बताया कि आर्यन खान ने जेल में पढ़ने के लिए गोल्डन लायन और राम और सीता से जुड़ी किताबों की मांग की, जिसे वो अपने बैरक में पढ़ते हैं.

आपको बता दें कि जेल की लाइब्रेरी में सैकड़ों पुस्तकें है जिसे जेल अथॉरिटी ने मंगाकर रखी है. इसके अलावा इस लाइब्रेरी में वो पुस्तकें भी है जिसे दूसरे क़ैदी पढ़ने के लिए अपने परिजनों से मंगाए थे पर जेल से निकलने के बाद उसे जेल में ही छोड़ दिया था.

सूत्रों ने बताया कि बैरक में एक ही टीवी है जिस पर सभी क़ैदी न्यूज़, क्रिकेट या फ़िल्में देखते हैं और वीकेंड पर लोग फ़ुटबॉल या दूसरा खेल खेलते हैं, पर आर्यन की सुरक्षा को देखते हुए उसे दूसरे क़ैदियों के सम्पर्क में आने नहीं दिया जा रहा है.

एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि हाईकोर्ट से भी आर्यन खान को ज़मानत ना मिले इसके लिए एनसीबी पूरी कोशिश करने वाली है. बता दें कि दो दिन पहले जेल में बंद आर्यन खान से मिलने उनके पिता शाहरुख़ खान पहुंचे थे, जेल के भीतर मुलाकात के लिए बने कमरे में शाहरुख़ खान पहुंचे थे जहां उनके बेटा आर्यन खान भी आया लेकिन दोनों के बीच शीशे की दीवार थी जहां दोनों एक दूसरे को देख पा रहे थे पर बात करने के लिए और एक दूसरे की आवाज़ सुनने के लिए उन्हें इंटरकॉम का इस्तेमाल करना पड़ा.

Arvind Kejriwal Ayodhya Visit: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को जाएंगे अयोध्या, कर सकते हैं रामलला के दर्शन

COVID-19 100 Cr Milestone Jabs: पीएम मोदी की सात वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक, SII के अदार पूनावाला भी रहे मौजूद

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट