Aryan Khan Drugs Case: महाराष्ट्र के मंत्री भुजबल बोले- शाहरुख अगर BJP में शामिल हो जाएं, तो ड्रग्स शक्कर बन जाएंगे

Aryan Khan Drugs Case: महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने आर्यन खान ड्रग्स केस को लेकर बीजेपी (BJP) पर तंज कसा है. छगन भुजबल ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भगवा पार्टी (BJP) में शामिल हो जाएं तो ‘’ड्रग्स शक्कर’ बन जाएंगे. इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं, जो मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं.

शाहरुख खान के पीछे पड़ी है NCB- भुजबल

छगन भुजबल ने आरोप लगाया कि गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह में मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की गई थी, लेकिन इस मामले की जांच करने के बजाय, एक केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाहरुख खान के पीछे पड़ी है.

तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे- भुजबल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता भुजबल ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘’अगर शाहरुख खान बीजेपी में शामिल हो जाएं तो मादक पदार्थ शक्कर बन जाएंगे.’’ यहां समता परिषद-एनसीपी के एक कार्यक्रम में भुजबल ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने ओबीसी कोटे पर एक अध्यादेश पारित कराया था, लेकिन बीजेपी के एक पदाधिकारी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी. उन्होंने पूछा कि क्या बीजेपी अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के खिलाफ है.

यह भी पढ़ें-

Money Laundering Case: करोड़ों की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर का खुलासा- नोरा फतेही को गिफ्ट की थी लग्जरी कार

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के सामने पेश हुईं Jacqueline Fernandez, दर्ज कराया अपना बयान

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News