Delhi Police Special Cell arrests most wanted gangster Kala Jathedi

Kala Jathedi Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्टवांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी को किया अरेस्ट

Delhi Police Special Cell Arrested Gangster Kala Jathedi: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी पर दिल्ली पुलिस की तरफ से सात लाख का इनाम घोषित था।

  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सात लाख के इनामी काला जठेड़ी (Kala Jathedi) को यूपी से दबोचा
  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामलों में वांछित है

[avatar user=”Mansi Bhandari” size=”thumbnail” align=”left”]By Mansi Bhandari[/avatar]

दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर काला जठेड़ी (Kala Jathedi) को गिरफ्तार कर लिया है। गैंगस्टर काला जठेड़ी पर सात लाख का इनाम है। काला जठेड़ी (Kala Jathedi) पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामले दर्ज हैं। काला जठेड़ी उर्फ संदीप कई मामलों में अपराधी है। काला जठेड़ी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस के डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 7 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर काला जठेड़ी को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई मामलों में वांछित है।

बता दें कि लारेंस बिश्नोई गिरोह को पहले राजू बसौदी थाईलैंड में बैठकर ऑपरेट कर रहा था। हरियाणा एसटीएफ ने उसे वहां से डिपोर्ट कराकर गिरफ्तार किया था। लारेंस बिश्नोई पहले ही जेल में है। अब इस गिरोह को काला जठेड़ी ही ऑपरेट कर रहा था। काला का गिरोह रंगदारी, फिरौती, लूट व हत्या की वारदात के लिए कुख्यात है।

यह भी पढ़ें: 26 साल बाद आये फैसले में पूर्व मंत्री सहित चार को उम्रकैद

गौरतलब है कि बीते साल 2 फरवरी को गुड़गांव पुलिस संदीप उर्फ काला जठेड़ी (Kala Jathedi) को फरीदाबाद अदालत में पेशी के लिए लेकर आई थी। उसे वापस ले जाने के दौरान गुड़गांव मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस की बस घेरकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर काला जठेड़ी को छुड़ा लिया था। इस मामले में डबुआ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से काला जठेड़ी फिल्मी अंदाज में फरार था।

About the Author

Mansi Bhandari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *