गौतमबुद्ध नगर। सामाजिक संस्था पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश में अपने सामाजिक कल्याण कार्यों को और अधिक गति देने के लिए नई “प्रदेश कार्यकारिणी” की आधिकारिक घोषणा कर दी है। पत्र संख्या PWF/LTR/2026-27/100 के माध्यम से जारी यह मनोनयन पूरी तरह से पदाधिकारियों के संस्था के प्रति समर्पण, निरंतर समाजसेवा और पिछले वर्षों के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया गया है।
संस्था के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. सिंह ने नए नेतृत्व को अपनी मंजूरी दी है। नवनियुक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी एक वर्ष के लिए होगा। यह टीम संस्था के मूल ध्येय वाक्य “सेवा समर्पण विकास” को आत्मसात करते हुए राज्य भर में जनकल्याणकारी परियोजनाओं, ग्रामीण विकास और दैनिक सामाजिक गतिविधियों का सुचारू संचालन करेगी।
उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की मुख्य नियुक्तियाँ:
प्रदेश अध्यक्ष: मुनेश कुमार
प्रदेश उपाध्यक्ष: महेंद्र सिंह, किरनपाल सिंह, महेश बटोरिया
प्रदेश महासचिव: शकील अहमद
प्रदेश मंत्री: हरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, प्रवीन कुमार
प्रदेश कोषाध्यक्ष: प्रमोद कुमार
प्रदेश मीडिया प्रभारी: कमल निधि (एडवोकेट)
पहल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.के. सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कहा कि हमें उत्तर प्रदेश की इस नई टीम की घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है। इन सभी सदस्यों का समाज के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह नई जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
पहल वेलफेयर फाउंडेशन एक पंजीकृत सामाजिक संस्था है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, नागरिक सशक्तिकरण और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संस्था का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और जरूरतमंदों की मदद करना है।
About the Author

- मानसी भटनागर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक क्षेत्रीय न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की, जहाँ उन्होंने रिपोर्टिंग के मूलभूत सिद्धांतों को गहराई से समझा और उन्हें व्यवहार में उतारा। इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए समाचार जगत के विविध पहलुओं में व्यापक अनुभव अर्जित किया। लगभग दो दशकों के अपने समृद्ध अनुभव के दौरान मानसी भटनागर ने राजनीति, समाज और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी और गहन रिपोर्टिंग की है। खासतौर पर राजनीतिक परिदृश्य और नीतिगत मुद्दों की समझ और विश्लेषण में उनकी विशेष दक्षता रही है। वर्तमान में मानसी भटनागर My Nation News में वरिष्ठ पत्रकार के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे प्रमुख राजनीतिक खबरों, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक लेखों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उनकी सूझबूझ और अनुभव संपादकीय टीम को एक मजबूत दिशा प्रदान करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में लंबे समय तक सक्रिय रहते हुए मानसी भटनागर ने निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और निर्भीकता को अपनी पत्रकारिता की पहचान बनाया है, जिसके कारण उन्होंने एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARJuly 10, 2026पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा; मुनेश कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
HighlightJuly 3, 2026वेनेजुएला में भूकंप के 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स, अब तक 2,295 लोगों की मौत
BREAKING NEWSJuly 3, 2026तमिलनाडु में सियासी घमासान, TVK का दावा- 15 विधायकों को खरीदकर विजय सरकार गिराने की कोशिश
BREAKING NEWSJuly 2, 2026मोदी-ताकाइची शिखर वार्ता: इंडो-पैसिफिक में भारत-जापान साझेदारी को मिली नई मजबूती






