- केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के निधन को बताया अपूरणीय क्षति
- डेंगू की पुष्टि होने पर संजीव बालियान बुधवार को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे, उनके स्वास्थ्य में अब सुधार हुआ है
[avatar user=”Apoorva Garg” size=”thumbnail” align=”left”]By Apoorva Garg[/avatar]
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पर्व पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) को अपना धर्म भाई मानने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एम्स अस्पताल में पहुंचकर तिलक लगाया और हाथों पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा बंधन पर्व मनाया। वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) की हालत में भी अब सुधार है। बीते सप्ताह डॉ. संजीव बालियान डेंगू की चपेट में आ गए। जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर बुधवार को वो दिल्ली एम्स में भर्ती हो गए। डेंगू होने के कारण उन्हें अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ा।
माइनेशन न्यूज़ की टीम के साथ बातचीत में केंद्रीय पशुधन, मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन भारतीय राजनीति एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। केंद्रीय मंत्री श्री बालियान कल्याण सिंह को भगवान राम का सच्चा सेवक बताते हुए उनकी आत्मा शान्ति के लिए प्रार्थना भी की।
यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
बता दें कि मुजफ्फरनगर सांसद एवं केंद्रीय राज्यमयंत्री डॉ. संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से सही नहीं चल रहा था। सोमवार सुबह उन्हें हल्का बुखार हुआ। लेकिन उसी दोपहर वो किसानों और अधिकारियों की बैठक के लिए सहारनपुर चले गए, जहां उन्हें 104 डिग्री का तेज बुखार हो गया। जिस पर वो सहारनपुर से सीधे दिल्ली चले गए। सोमवार को ही वे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हो गए। लेकिन बुखार कम नहीं हुआ और साथ ही पेट में दर्द और उल्टी भी होती रही। बुधवार को उन्होंने अपनी डेंगू की जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें बुधवार शाम चार बजे उपचार के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उन्हें अपने सभी कार्यक्रम स्थगित करने पड़े। फिलहाल डॉ संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) के स्वास्थ्य में अब सुधार हुआ है।
About the Author

-
मीडिया जगत में अपनी संतुलित और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले आनंद माधव पिछले 8 वर्षों से सक्रिय रूप से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। अपने अनुभव के दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर गहराई और गंभीरता के साथ रिपोर्टिंग की है।
समाचारों की बारीक समझ और तथ्यों पर आधारित विश्लेषण उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट तक, आनंद माधव ने हर भूमिका में पेशेवर प्रतिबद्धता और दक्षता का परिचय दिया है।
वर्तमान में वे My Nation News में उप संपादक के पद पर कार्यरत हैं, जहाँ वे संपादकीय प्रक्रियाओं का समन्वय करते हुए खबरों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रभावी प्रस्तुति सुनिश्चित करते हैं।
राजनीतिक कवरेज, विशेष रिपोर्ट्स, न्यूज़ एनालिसिस और कंटेंट एडिटिंग में उनकी मजबूत पकड़ है। जिम्मेदार, निष्पक्ष और स्पष्ट पत्रकारिता के माध्यम से आनंद माधव ने मीडिया क्षेत्र में अपनी एक सुदृढ़ और भरोसेमंद पहचान बनाई है।
Latest entries
BREAKING NEWSApril 3, 2026Uttar Pradesh: बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति की CM योगी ने की समीक्षा
BREAKING NEWSApril 1, 2026नया कोविड वेरिएंट ‘Cicada’ कई देशों में मिला, क्या भारत के लिए खतरा? जानिए पूरी स्थिति..
FARIDABADMarch 28, 2026फोन फाइल हैक करके 90 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
FARIDABADMarch 28, 2026नवविवाहिता ने फिनाइल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास






