Aryan Khan Drugs Case: मुंबई ड्रग्स मामले में जांच कर रहे NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े आज स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के सामने पेश हुए और दो एफिडेविट दाखिल किए. महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक द्वारा उनपर लगाए गए आरोप के खिलाफ समीर वानखेड़े ने कोर्ट से कहा कि उन्हें धमकी दी जा रही है और उनकी बहन व मृत माता को निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने ये भी कहा है कि वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं.

NDPS कोर्ट में एक एफिडेविट समीर वानखेड़े की तरफ से दाखिल किया गया है और दूसरा एनसीबी की तरफ से है. समीर वानखेड़े ने एफिडेविट में कहा है कि मुझे धमकी दी जा रही है और जांच को प्रभावित किया जा रहा है. एनसीबी ने एफिडेविट में कहा है कि क्रूज ड्रग्स मामले में जो स्वतंत्र पंच है वो होस्टाइल हो रहे हैं.

"ये निहायत घटिया आरोप है ओछी हरकत है"
समीर वानखेड़े ने फर्जी सर्टिफिकेट पर लगे आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि ‘ये गलत आरोप है और पहले से शादी शुदा होने को लेकर जो आरोप लगाए गए है, पहले जानकारी निकालनी चाहिए थी. ये निहायत घटिया आरोप है ओछी हरकत है. तथ्यहीन आरोप है, जिस औरत का तलाक हो चुका है उसके फोटो किसकी परमिशन से वायरल हो रहे है? एक तलाक शुदा महिला को भी नहीं छोड़ रहे है.’ उन्होंने बताया है कि वह आज शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. समीर वानखेड़े देर रात या कल दिल्ली जाने की संभवना है.

एक दिन पहले समीर वानखेडे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर साजिश में फंसाए जाने की आशंका जाहिर की थी. उन्होंने चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें सतर्कता संबंधी मामले में फंसाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कानूनी कार्रवाई का जाल बिछाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-
आर्यन खान ड्रग्स केस में नया मोड़, गवाह का दावा- 25 करोड़ की हुई थी मांग, समीर वानखेड़े ने किया खारिज

NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी, झूठे केस में फंसाने की बात कही

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया