Covid-19 Vaccine News: विश्व स्वास्थ्य संगठन की आज होने वाली बैठक में भारत की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन(Covaccine) को मंजूरी मिल सकती है. इस बारे में कंपनी ने वैक्सीन से जुड़े सारे डेटा डब्लूएचओ को दे दिया है. कंपनी के अलावा भारत सरकार को भी उम्मीद है की बैठक में इस बारें में कोई फैसला हो जाएगा.

WHO की इमरजेंसी लिस्ट में शामिल करने के लिए डेटा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत बायोटेक वैक्सीन को डब्लूएचओ की इमरजेंसी लिस्ट में शामिल करने के लिए अब तक कई बार अलग अलग डेटा और डॉक्यूमेंट मांगे थे जो कंपनी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के पास दे दिया है. अब तक वैक्सीन के एफिकेसी, सेफ्टी और इममुनोजेन्सिटी का डेटा दे दिया है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में खुद कंपनी के एमडी डॉ कृष्णा एला ने भी इस बात की पुष्टि की थी. पिछले हफ्ते ही विश्व स्वास्थ्य संघठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने बताया था कि 26 अक्तूबर को होने वाली बैठक में भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन को विश्व स्तरीय इमरजेंसी इस्तेमाल की सूची में शामिल करने पर फैसला होगा.

भारत को है उम्मीद

वहीं केंद्र सरकार को भी उम्मीद है की आज की बैठक में कोई सकारात्मक फैसला हो सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडविया ने कहा कि डब्लूएचओ की अपनी एक प्रक्रिया है. पहले इसे टेक्निकल कमेटी देखती है उसके बाद दूसरी कमेटी देखती है. टेक्निकल कमेटी ने पॉजिटिव साइन दिया है. दूसरी सब कमेटी बैठक कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने उम्मीद जताई कि कोवैक्सीन(covaxin)को जल्दी EUL मिल जाएगा.

फिलहाल प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और उम्मीद है जल्द भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को डब्लूएचओ की मंजूरी मिल जाएगी. आपको बता दें कि भारत में इस वैक्सीन को इसी साल 3 जनवरी को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है और भारत के कोरोना टीकाकरण में ये शामिल है.

Aryan Khan Bail: आर्यन खान की ज़मानत पर आज नहीं हुआ फैसला, कल फिर होगी अर्ज़ी पर सुनवाई

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट