Delhi Schools Re-open: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी क्लास के स्कूल एक नवंबर से खुल जाएंगे. कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया है. इसके साथ ही, दिल्ली में छठ पूजा करने की भी अनुमति दे दी गई है. बुधवार को डीडीएमए की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया.

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से छठ मनाई जा सकेगी लेकिन सख्ती के साथ. उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1 नवंबर से सभी स्कूल खोले जा सकेंगे. सभी तरह की क्लास के बच्चों के लिए स्कूल खोले जा सकेंगे.

सिसोदिया ने आगे कहा कि स्कूल खुलने पर किसी भी पेरेंट्स को अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही, पढ़ाई ब्लेंडेड मोड में होगी, यानी फिजिकल और ऑनलाइन दोनों साथ चल सकेंगे. उन्होंने आगे कहा कि 50 फ़ीसदी से ज्यादा बच्चों को एक बार में नहीं बुलाया जा सकेगा. स्कूल सुनिश्चित करेगा कि उसके सारे स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी हो. 98% को पहली डोज़ लग चुकी हो.

ये भी पढ़ें:

Chhath Puja 2021: डीडीएमए की बैठक आज, क्या दिल्ली में सार्वजनिक जगहों पर छठ पूजा से रोक हटेगी?

Delhi Schools Reopen: त्योहारी सीजन के बाद दिल्ली में 6वीं-8वीं के स्कूल खोलने पर होगा विचार, एलजी अनिल बैजल ने दी जानकारी

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट