बहादुरगढ़: हरियाणा (Haryana) के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ये भीषण हादसा हो गया.

झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे हुआ हादसा

जानकारी मिली है कि इस हादसे में मरने वाली तीनों महिलाएं बुजुर्ग थीं. तीनों में से दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांसें लीं. वहीं हादसे में तीन अन्य महिलाओं की हालत बेहद गंभीर है, जिनका अस्तताल में इलाज चल रहा है. ये घटना झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे हुई है.

घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं महिलाएं

जानकारी यह भी मिली है कि आंदोलनकारी महिला किसान घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं. महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थीं. इस तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा था. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान केस में गवाह केपी गोसावी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहा था फरार

Aryan Khan Drugs Case: क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत पर आज तीसरे दिन बॉम्बे HC में सुनवाई, सभी आरोपियों की दलीलें पूरी, NCB रखेगी पक्ष

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया