Coronavirus: महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं. कोविड-19 के हल्के लक्षण देखे गए हैं. इधर, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 156 नए मामले आए हैं जबकि 17 हजार 95 रिकवरी हुईं. कोरोना से इस दौरान 733 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद देश में अब कोरोना संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 31 हजार 809 हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 17 हजार 95 लोग ठीक हुए हैं जबकि अब तक 3 करोड़ 36 लाख 14 हजार 434 लोग ठीक हो चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कल कोरोना की 49 लाख 9 हजार 254 डोज दी गईं. जिसके बाद देश में अबतक 104 करोड़ 4 लाख 99 हजार 873 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 90 हजार 900 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 60 करोड़ 44 लाख 98 हजार 405 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

केरल में पिछले 24 घंटों में 82,689 नमूनों की जांच के बाद 9,445 लोग संक्रमित पाए गए. राज्य के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन ने कहा कि राज्य में टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (टीपीआर) 11.42 प्रतिशत दर्ज की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 76,554 हो गई है, जिनमें से 9.4 प्रतिशत अस्पतालों में हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 93 लोगों ने संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा दी है, जिससे मरने वालों की संख्या 29,977 हो गई है. टीकाकरण के मोर्चे पर 18 साल से ज्यादा आयु की आबादी में से 94.5 प्रतिशत (2.52 करोड़) को वैक्सीन की पहली खुराक मिल गई है और 49.5 प्रतिशत (1.32 करोड़) को दोनों खुराक प्राप्त हो गई हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट