Aryan Khan Drugs Case: मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गवाह केपी गोसावी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. केपी गोसावी को पुणे पुलिस ने एक अन्य धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है. हम जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर केपी गोसावी कौन है और आखिर पुणे पुलिस ने इसे क्यों गिरफ्तार किया है. किरण गोसावी का नाम क्रूज ड्रग्स के बाद सबसे पहले उस वक्त सामने आया था जब उसने शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. उस वक्त आम लोगों को लग रहा था कि वो एनसीबी का ही कोई अधिकारी है. मीडिया में भी कई जगह ये खबर चली थी. लेकिन बाद में एनसीबी की ओर से ये स्पष्ट किया गया कि वो एक प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है और क्रूज ड्रग्स मामले में 10 स्वतंत्र गवाहों में से एक है.

आर्यन के साथ सेल्फी हुई थी वायरल

मुंबई में कथित क्रूज ड्रग्स पार्टी से शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के वक्त भी केपी गोसावी (KP Gosavi) पुलिस के साथ मौजूद था. पुलिस की ओर से उसे मुख्य गवाह बताया गया. उसी वक्त आर्यन खान के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. केपी गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया कि केपी गोसावी वसूली के धंधे में है और अब तक करोड़ों की जबरन वसूली की. बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल ने आरोप लगाते हुए ये भी कहा था कि इस वसूली के धंधे में एनसीबी के जोनल प्रमुख समीर वानखेड़े भी शामिल हैं. गवाह ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड सुपरस्टार के बेटे को छोड़ने के लिए एनसीबी के एक अधिकारी द्वारा 25 करोड़ रुपये की मांग की गई थी. राशि की मांग करने वालों में केपी गोसावी भी शामिल हैं.

नौ स्वतंत्र गवाहों में से एक है केपी गोसावी

केपी गोसावी, जो मुंबई क्रूज ड्रग्स के मामले में नौ स्वतंत्र गवाहों में से एक है. केपी गोसावी को अक्टूबर में मलेशिया में नौकरी की पेशकश के बहाने पुणे के एक व्यक्ति को कथित रूप से ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. शिकायतकर्ता चिन्मय देशमुख ने गोसावी पर 3.09 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया. देशमुख ने कहा कि गोसावी ने मलेशिया में होटल उद्योग में कुछ रिक्तियों के बारे में सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन डालने के बाद संपर्क किया. मलेशिया में नौकरी का वादा करते हुए गोसावी ने सामूहिक रूप से उससे 3.09 लाख रुपये किश्तों में लिए. हालांकि, उसने न तो उसे नौकरी की पेशकश की और न ही उसके पैसे वापस किए.

Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े पर विजिलेंस जांच तेज, पत्नी क्रांति ने सीएम उद्धव से लगाई न्याय की गुहार

हरियाणा के बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचला, तीन की मौत, राहुल गांधी ने साधा निशाना

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया