नई दिल्ली: उत्तर त्रिपुरा जिले में मंगलवार शाम को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एक रैली के दौरान चमटीला इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई. इसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ”त्रिपुरा में हमारे मुसलमान भाइयों पर क्रूरता हो रही है. हिंदू के नाम पर नफ़रत व हिंसा करने वाले हिंदू नहीं, ढोंगी हैं. सरकार कब तक अंधी-बहरी होने का नाटक करती रहेगी? #TripuraRiots”

त्रिपुरा में हमारे मुसलमान भाइयों पर क्रूरता हो रही है। हिंदू के नाम पर नफ़रत व हिंसा करने वाले हिंदू नहीं, ढोंगी हैं।

सरकार कब तक अंधी-बहरी होने का नाटक करती रहेगी? #TripuraRiots
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 28, 2021

इस बीच आज मस्जिद में तोड़फोड़ को लेकर त्रिपुरा पुलिस ने लोगों से अपील की कि घटना के बारे में अफवाह व फर्जी तस्वीरें नहीं फैलाएं. साथ ही पुलिस ने कहा कि किसी भी मस्जिद में आग नहीं लगाई गई जैसा कि सोशल मीडिया में फर्जी तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं.

त्रिपुरा पुलिस बल ने अपने आधिकारिक ट्विटर आईडी पर कहा कि अफवाह फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया जा रह है और स्पष्ट किया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘पूरी तरह सामान्य’’ है.

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक वी. एस. यादव ने कहा, ‘‘कुछ निहित स्वार्थ के लोग त्रिपुरा में शांतिपूर्ण सांप्रदायिक स्थिति को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं…हम हर नागरिक से अपील करते हैं कि कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने में मदद करें.’’

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद् द्वारा मंगलवार को निकाली गई रैली के दौरान चमटीला में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई.

उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने बताया था कि रोवा बाजार में कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के तीन घरों और कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई.

Mamta Banerjee Goa Visit: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का गोवा दौरा, तृणमूल का दायरा बढ़ाने का जानें क्या है प्लान?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट