Mamata in Goa: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय गोवा दौरे पर हैं जहां विधानसभा चुनाव होने हैं. शुक्रवार को टेनिस चैंपियन लिएंडर पेस गोवा में ममता बनर्जी की मौजूदगी में TMC में शामिल हो गए. लिएंडर पेस को डबल्स में सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में माना जाता है. उन्होंने आठ पुरुष डबल्स और दस मिक्स डबल्स ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. डेविस कप में सबसे ज्यादा डबल्स जीतने का रिकॉर्ड लिएंडर पेस के पास ही है.

इससे पहले पणजी में ममता बनर्जी ने आज टीएमसी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, ‘मैं राजनीति के लिए नहीं विकास के लिए आयी हूं. वो कहते हैं कि ममता बंगाल की है, मैं भारत की हूं कहीं भी जा सकती हूं. उनकी तरफ से मुझे काले झंडे दिखाए. मैंने उनका हाथ जोड़ कर धन्यवाद किया. जब हम काम करते हैं तो विकास के लिए काम करते हैं.'

[tw]https://twitter.com/ANI/status/1453991292984201216[/tw]

गोवा में तीन मंदिरों में जाएंगी ममता, मछुआरों से मिलेंगी
ममता बनर्जी गोवा की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन आज तीन प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन करेंगी. वह मछुआरों और सिविल सोसाईटी के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाली हैं. साथ ही राज्य के तृणमूल कांग्रेस के अधिकारियों के साथ बैठक और एक मीडिया कांफ्रेंस भी संबोधित करेंगी. बनर्जी शुक्रवार को मर्दोल में श्री महालसा नारायणी मंदिर, प्रियोल में मंगुशी मंदिर और कुंडिम में तपोभूमि मंदिर के दर्शन करने वाली हैं.

2012 के विधानसभा चुनाव और गोवा में 2014 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद, तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह गोवा में 2022 के चुनावों में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. गोवा के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति बनर्जी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर तैयार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-
Elections 2022: गोवा में बोलीं ममता बनर्जी- मैं धर्मनिरपेक्षता में विश्वास रखती हूं, मैं एकता में विश्वास करती हूं

Aryan Khan Drugs Case: मुंबई ड्रग्स केस पर फैशन टीवी ने कहा- हमने पार्टी का आयोजन नहीं किया, क्रूज पर सवार यात्रियों से कोई संबंध नहीं

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया