Exclusive: जेल से रिहाई के बाद लालू यादव का पहला इंटरव्यू, जानें केन्द्र की राजनीति में अपनी भूमिका को लेकर क्या बोले RJD सुप्रीमो

Lalu Yadav On National Politics: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव ने जेल से रिहाई के बाद पहली बार एबीपी न्यूज़ को दिए अपने इंटव्यू में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोई भी पसंद नहीं करता है. लालू यादव ने बिहार की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक बड़ी बेबाकी से अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि उन्होंने भक्त चरण दास को गाली नहीं है.

आरजेडी सुप्रीमो ने उनके 15 साल के शासन को विपक्षी दलों की तरफ से जंगल राज कहने को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 15 साल तक उन्होंने राज्य में एक स्थाई सरकार दी थी और दबे कुचले लोगों को उनका हक और हुकूक दिलाया. उन्होंने कहा कि मानसिक गुलामी से मुक्ति दिलाई. लालू यादव ने पिछले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि नीतीश कुमार ने बेईमानी नहीं की और अधिकारियों का गलत इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि हर जगह यह पता चल गया था कि आरजेडी आगे चल रही है, इस वजह से ऐसा किया गया.

आरजेडी चीफ ने आगे कहा कि अगर वे चुनाव के दौरान होते तो जरूर फर्क पड़ता. उन्होंने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी और आरजेडी वर्कर्स ने सारा काम संभाल लिया है और जनता भी मान लिया है. लालू यादव ने तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के बीच विवादों को लेकर कहा कि दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है. बीजेपी ने गुमराह किया था. लेकिन भाई-भाई साथ है और सब ठीक चल रहा है.

उन्होंने कहा कि कश्मीर में बिहार के लोगों को मारा जा रहा है. अनुच्छेद 370 के वक्त भी मारा जा रहा था, ये कोई नई बात नहीं है. ऐसे में आतंकी ऐसा कर अपनी मौजूदगी दिखा रहे हैं. केन्द्र की राजनीति में भूमिका पूछे जाने पर लालू यादव ने कहा कि केन्द्र की राजनीति में हमारी भूमिका होगी विपक्षी पार्टियों का केन्द्र पर कब्जा कराना, इसके लिए सभी साथ बैठेंगे.

ये भी पढ़ें:

लालू की रैली को लेकर राम कृपाल यादव ने उठाए तेजस्वी पर सवाल: ‘अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं, इसलिए बीमार पिता को उतारा'

Tarapur Bypoll: RJD ने तारापुर सीट पर सेट किया ‘खेल’, लालू के मास्टरस्ट्रोक और जातीय समीकरण ने बढ़ाई JDU की परेशानी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News