Railway withdraws Proposal: भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी से कनविनिएंस फी में 50 फीसदी हिस्सेदारी का अपना कल का फैसला आज वापस ले लिया है. रेलवे के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव कुमार जैन ने एबीपी न्यूज को बताया कि रेलवे ने ये फैसला पब्लिक सेंटिमेंट और आईआरसीटीसी की अपील पर वापस लिया है.

कनविनिएंस चार्ज किसे कहते हैं
आईआरसीटीसी प्रत्येक यात्री टिकट पर जो फेसेलिटेशन चार्ज लेती है उसी को कनविनियंस चार्ज कहते हैं. ये चार्ज अलग-अलग टिकट कैटेगरी के अनुसार 20, 30 और 40 रूपए होता है.

IRCTC की कुल कमाई
आईआरसीटीसी के मुख्य प्रवक्ता आनंद झा ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि आईआरसीटीसी ने 2020-21 में कनविनिएंस फ़ी से 300 करोड़ रूपए कमाए थे. जिसमें से एक बड़ा हिस्सा उसकी इंफ़्रास्ट्रकचर लागत में जाता है. 2020-21 में आईआरसीटीसी का कुल मुनाफ़ा 260 करोड़ था. इसमें टिकटिंग के अलावा केटरिंग और रेल नीर आदि का मुनाफ़ा भी शामिल है.

IRCTC ने रेलवे से अपील की थी
कल रेलवे ने आदेश दिया था कि वो इस कनविनिएंस चार्ज का 50% ख़ुद लेगी. लेकिन आईआरसीटीसी ने कोविड काल में हो रहे नुक़सान का हवाला देते हुए रेलवे ने इस आदेश को वापस लेने की अपील की थी. इस पर आज रेलवे ने अपना ये आदेश पब्लिक सेंटिमेंट को देखते हुए और आईआरसीटीसी की माँग पर विचार करते हुए वापस ले लिया है.

शेयर बाजार में बढ़ने लगा था अविश्वास
रेलवे के कल के आदेश से शेयर बाज़ार पर भी बुरा असर पड़ने का अंदेशा था. आईआरसीटीसी के शेयर गिरने का अनुमान था. इसके अलावा दूसरी सरकारी कम्पनियों पर भी शेयर धारकों का विश्वास कम होने की बात कही जा रही थी. इस पब्लिक सेंटिमेंट का भी रेलवे के कल के फ़ैसले पर असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें-
Dead Lizard Found in Packed Food: पकोड़े के पैकेट में मिली मरी हुई छिपकली, उसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देगा!

IRCTC Update : ऐसा क्या हुआ कि 19 घंटे के भीतर ही रेल मंत्रालय को अपना एक फैसला वापस लेना पड़ा!

[yt]https://www.youtube.com/watch?v=odmHZVWb7ws[/yt]

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया