BY-Polls 2021: देश के 14 राज्यों में तीन लोकसभा सीटों और 30 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा. ज्यादातर सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच है. निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उपचुनाव में कई पाबंदियां लगाई हैं. 9 लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सदस्यों की मृत्यु हो गई थी. मार्च में रामस्वरूप शर्मा (भाजपा) के निधन के बाद मंडी सीट खाली हुई थी. खंडवा संसदीय क्षेत्र के लिए उपचुनाव बीजेपी सदस्य नंद कुमार सिंह चौहान की मृत्यु के कारण कराना पड़ रहा है, जबकि दादरा और नगर हवेली से निर्दलीय लोकसभा सदस्य मोहन देलकर फरवरी में मुंबई के एक होटल में मृत पाए गए थे.

लोकसभा की इन तीन सीटों पर होंगे चुनाव

जिन सीटों पर लोकसभा उपचुनाव होंगे, उनमें दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं.

किन 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं?

असम में 5 सीटों पर चुनाव- गुसाईंगांव, भबानीपुर, तामुलपुर, मरियानी और थोवरा विधानसभा सीट.

पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर चुनाव- दिनहाटा, शांतिपुर, खड़दह, गोसाबा विधानसभा सीट.

मध्य प्रदेश में 3 सीटें पर चुनाव- जोबट, रैगांव और पृथ्वीपुर विधानसभा सीट.

हिमाचल प्रदेश में 3 सीटों पर चुनाव- अर्की, फतेहपुर तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट.

मेघालय में 3 सीटों पर चुनाव- मावरिंगकेंग, मावफलांग और राजाबाला विधानसभा सीट.

बिहार में 2 सीटों पर चुनाव- तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट.

कर्नाटक में 2 सीटों पर चुनाव- सिंगदी और हंगल विधानसभा सीट.

राजस्थान में 2 सीटों पर चुनाव- वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट.

आंध्र प्रदेश की बडवेल विधानसभा सीट

हरियाणा की ऐलनाबाद विधानसभा सीट

महाराष्ट्र की देग्लुर विधानसभा सीट

मिजोरम की तुइरियल विधानसभा सीट

नगालैंड और तेलंगाना की हुजूराबाद में एक-एक सीट है.

यह भी पढ़ें-

Aryan Khan Bail: आज जेल से बाहर आ सकते हैं आर्यन खान, रिहा करने को लेकर प्रशासन ने दिया ये बड़ा बयान

PM Modi Italy Visit: पोप फ्रांसिस से मिलेंगे पीएम मोदी, जानें- किन मुद्दों पर हो सकती है बात

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट