Cows Died Due to Poison: नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र के गांव खोदना खुर्द में रहने वाले एक व्यक्ति की 58 गायों को जहर देकर मारने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी पीड़ित के यहां पहले नौकरी करता था. नौकरी से निकाले जाने की वजह से उसने गोवंश को जहर देकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि गांव खोदना खुर्द में रहने वाले ओमवीर नागर की डेरी है, जहां उन्होंने गाय पाल रखी है. उन्होंने बताया कि ओमवीर नागर की 58 गाय पांच दिनों में संदिग्ध अवस्था में मर गईं. उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर जांच करवाया, तो पता चला कि गायों की मौत जहर खाने से हुई है.

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने शनिवार को ओमवीर नागर के पुराने नौकर धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि धर्मेंद्र नशे का आदी है, जिसकी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. इसी बात से गुस्से में आकर उसने गायों को पानी पिलाने वाली हौदी में जहर मिला दिया, जिसकी वजह से जहर मिला पानी पीने से गायों की मौत हो गई.

गायों को जहर देकर मारने का ये पहला मामला नहीं है. यूपी के शाहजहांपुर से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां खेत में लावारिस घूम रही पांच गायों को जहर दे दिया गया था. ये मामला शाहजहांपुर के कुलुआबोझ गांव का था. जहर खाने से पांच गायों की तड़प कर मौत हो गई थी.

<a title="PM Modi in Rome: प्राकृतिक गैस क्षेत्रों में भारत और इटली मिलकर करेंगे काम, बनी सहमति" href="https://www.abplive.com/news/india/india-and-italy-agreed-to-work-together-in-green-hydrogen-and-natural-gas-fields-1989966" target="">PM Modi in Rome: प्राकृतिक गैस क्षेत्रों में भारत और इटली मिलकर करेंगे काम, बनी सहमति

<a title="T20 World Cup: छक्कों की बरसात कर पाक ने हासिल की जीत, पीएम इमरान ने की अफगानिस्तान के प्रदर्शन की तारीफ" href="https://www.abplive.com/news/india/pakistan-pm-imran-khan-congratulates-afghanistan-team-for-their-performance-against-pak-in-t20-world-cup-1989955" target="">T20 World Cup: छक्कों की बरसात कर पाक ने हासिल की जीत, पीएम इमरान ने की अफगानिस्तान के प्रदर्शन की तारीफ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया