Munmun Dhamecha Release: क्रूज ड्रग्स मामले में मॉडल मुनमुन धामेचा जेल से रिहा हो गई हैं. फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा को क्रूज ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के तीन दिन बाद रविवार को भायखला महिला जेल से रिहा कर दिया गया. धमेचा को तीन अक्टूबर को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था. बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को उन्हें अभिनेता शाहरुख खान के बेटे एवं सह-आरोपी आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट के साथ जमानत दी थी.

निजी मुजलके पर छोड़ा गया

शुक्रवार दोपहर को अदालत ने अपने आदेश के मुख्य कॉपी उपलब्ध कराये थे. इस आदेश में अदालत ने आर्यन खान, मर्चेंट और धामेचा की जमानत के लिए 14 शर्तें लगाई थीं. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि आर्यन खान और दो सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट तथा मुनमुन धमेचा को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही एक या दो जमानत राशि जमा करने पर छोड़ा जाएगा. बांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार देर शाम भायखला जेल के बाहर जमानत पेटी में धमेचा की रिहाई का आदेश डाला गया था.

मध्यप्रदेश जाने की अनुमति के लिए अनुरोध

मॉडल मुनमुन धामेचा के वकील अली काशिफ खान ने रविवार को कहा कि उन्हें सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है. अब हम एनसीबी के समक्ष एक अर्जी दायर करके उन्हें मध्य प्रदेश जाने की अनुमति देने का अनुरोध कर रहे हैं, क्योंकि वह मूल रूप से वहां की रहने वाली हैं. सह-आरोपी अरबाज मर्चेंट को अभी रिहा नहीं किया गया है. वह अभी आर्थर रोड जेल में बंद है. मामले में गिरफ्तारी के बाद आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान शनिवार को घर लौट आये. हाईकोर्ट द्वारा तय शर्तों के अनुसार आर्यन खान, मर्चेंट और धामेचा को विशेष एनडीपीएस अदालत में अपने पासपोर्ट जमा करने होंगे और वे विशेष अदालत से अनुमति लिये बिना भारत छोड़कर नहीं जाएंगे. उन्हें हर शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक एनसीबी कार्यालय में मौजूदगी दर्ज कराने जाना होगा.

यह भी पढ़ें

Uttarakhand Bus Accident: विकासनगर-बुल्हाड़ बायला रोड पर खाई में गिरी बस, मरने वाले सभी 15 लोग एक ही गांव के

Detergent In Pizza-Burger: मैकडॉनल्ड्स, बर्गर किंग और पिज्जा हट में डिटर्जेंट का होता है इस्तेमाल! रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट