मुंबई: मुंबई महानगर पालिका के चुनाव अगले साल फरवरी में होंगे. बीएमसी चुनाव में कौन से दल गठबंधन में और कौन से दल अकेले चुनाव लड़ेंगे, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन सभी पार्टियां बीएमसी चुनाव की तैयारी में जुट गई हैं. मुंबई कांग्रेस की तरफ से कई बार कहा जा चुका है कि भले ही राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन सरकार है, लेकिन मुंबई महानगर पालिका चुनाव में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है.

झगड़ा और गुटबाजी अब खुलकर सामने आई

एक तरफ कांग्रेस मुंबई में बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर झगड़ा और गुटबाजी अब खुलकर सामने आ रही है. मंगलवार देर शाम यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पद का ऐलान हुआ. पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे और बांद्रा ईस्ट से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी को यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया, जबकि पूर्व NSUI मुंबई अध्यक्ष सुरज सिंह ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया.

सूरज ठाकुर ने राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा

गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस पद के लिए हुए चुनाव में जीशान सिद्दीकी और सूरज सिंह ठाकुर अध्यक्ष पद के लिए मुख्य दावेदार थे, जिसपर पार्टी आलाकमान ने जीशान को अध्यक्ष पद देने पर मुहर लगाई. अब विधायक जीशान सिद्दिक्की के खिलाफ यूथ कांग्रेस के वर्किंग प्रेजिडेंट बनाए गए सूरज ठाकुर ने विद्रोह का बिगुल बजाकर राहुल गांधी को पद का इस्तीफा भेज दिया है.

[tw]https://twitter.com/SurajThakurINC/status/1430389911031455755[/tw]

सूरज ठाकुर आक्रामक युवा और पार्टी के उत्तर भारतीय चेहरे के रूप में मुंबई में जाने जाते हैं. सूरज सिंह ठाकुर ने एबीपी न्यूज़ को बताया, ‘’मेरी 14 साल की दिन रात की मेहनत को नज़र अंदाज किया गया. मेरे आत्म सम्मान की बात थी इसलिए मैंने इस्तीफा दिया. मैंने यूथ कांग्रेस के पद से इस्तीफा दिया है और मैं कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा.’’

मतभेद होगा तो आपस मे सुलझा लेंगे- यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

वहीं, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जीशान सिद्दीकी ने कहा, ‘’अगर कोई मतभेद होगा तो आपस मे सुलझा लेंगे. सूरज मेरे अच्छे मित्र हैx और मतभेद के बावजूद हमारा लक्ष्य मुंबई महानगर पालिका चुनाव है.’’

यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान पर आज सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी ने कहा- सभी दलों को जानकारी दे विदेश मंत्रालय

Covid Vaccine: देश में दो बड़ी एक्सपर्ट एसोसिएशन ने केद्र को लिखी चिट्ठी, कहा- दोनों डोज़ के बीच गैप को कम किया जाए

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें