Delhi Airport: कोरोना महामारी के चलते दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 बंद होने के 18 महीने बाद आज यानी रविवार को फिर से खोल दिया गया है. बता दें कि कोरोना वायरस के कारण दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-1 और टर्मिनल-2 से उड़ान का संचालन बंद कर दिया गया था. हालांकि, अब कोरोना से राहत है. वहीं, कोरोना के प्रभाव को कम होता देख दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल-3 को 25 मई को खोल दिया गया था. इसके बाद 22 जुलाई को टर्मिनल-2 को दोबारा शुरू किया गया था. अब आज से टर्मिनल-1 को भी दोबारा से खोल दिया गया है.

Delhi: Indira Gandhi International (IGI) Airport’s Terminal 1 resumes flight operations from today after 18 months of closure. pic.twitter.com/3DpQttNT8q
— ANI (@ANI) October 31, 2021

कोरोना पर काबू पाए जाने के बाद टर्मिनल-1 को 18 महीने के बाद आज यानी 31 अक्टूबर 2021 को फिर से खोला गया है, जिससे डोमेस्टिक ऑपरेशन को 100 फीसदी तक दिल्ली से ऑपरेट किया जा सकेगा. दिल्ली के टर्मिनल-1 से स्पाइस जेट और इंडिगो की उड़ाने संचालित होती हैं. कोविड संकट से पहले भी टर्मिनल-1 स्पाइस जेट और इंडिगो के लिए ही निर्धारित था. टर्मिनल-1 पर भी यात्रियों को कई दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा. एयरपोर्ट पर मास्क को अनिवार्य किया गया है. कोरोना की अन्य सभी गाइडलाइन का पालन भी करना होगा आवश्यक है.

बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा उड़ानें टर्मिनल-3 से होती हैं, जिसके चलते एयरपोर्ट पर काफी ज्यादा भीड़ रहती है. आज टर्मिनल-1 के खोले जाने के बाद यात्रियों की भीड़ उमड़ गई है. वहीं, टर्मिनल-1 खुलने के बाद टर्मिनल-3 पर कोविड गाइडलाइन के हिसाब से भीड़ अधिक नियंत्रित हो सकेगी.

<a title="RLD Manifesto: RLD का घोषणा पत्र जारी, 1 करोड़ नौकरी, महिला आरक्षण… जानें- जयंत जौधरी ने किए कौन से वादे?" href="https://www.abplive.com/states/up-uk/up-assembly-election-rld-chief-jayant-chaudhary-releases-party-manifesto-1990286" target="">RLD Manifesto: RLD का घोषणा पत्र जारी, 1 करोड़ नौकरी, महिला आरक्षण… जानें- जयंत जौधरी ने किए कौन से वादे?

<a title="PM Modi Kedarnath Visit: 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे पीएम मोदी, श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का करेंगे अनावरण" href="https://www.abplive.com/states/up-uk/pm-modi-will-visit-kedarnath-on-november-5-will-unveil-the-statue-of-shri-adi-shankaracharya-1990324" target="">PM Modi Kedarnath Visit: 5 नवंबर को केदारनाथ जाएंगे पीएम मोदी, श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया