Malik VS Wankhede: नवाब मलिक ने कहा- वानखेड़े परिवार से क्यों मिले अठावले? अरुण हलधर का रवैया संदेहजनक, राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत

Malik VS Wankhede: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले समीर वानखेड़े के परिवार से क्यों मिले. उन्होंने कहा कि आरोपी का समर्थन करना दुर्भाग्यपूर्ण है. नवाब मलिक ने कहा कि जो सवालों के घेरे में है, उनके घर क्यों गए अरूण हलधर. उन्होंने कहा कि एससी कमिशन की मर्यादा को हलधर भूल गए हैं. वे एससी कमिशन की मर्यादा को समझें.

उन्होंने कहा कि अरूण हलधर का रवैया संदेहास्पद है. मलिक ने कहा कि जेल में बंद जयदीप राणा को मदद किसने पहुंचाई है. एनसीपी के प्रवक्ता ने आगे कहा कि बीजेपी के कई नेताओं के ड्रग पेडलर से सबंध है. मैंने जयदीप राणा का फोटो ट्वीटर पर डाला है.

नवाब मलिक बोले- बीजेपी के ड्रग पेडलर से संबंध

उन्होंने कहा कि जयदीप राणा के देवेन्द्र फडणवीस से संबंध है. जयदीप ने फडणवीस की पत्नी के गाने फाइनेंस किए. ड्रग ट्रैफिकिंग में जयदीप राणा की गिरफ्तारी हुई थी.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News