Nawab Malik VS Sameer Wankhede: : एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede), जो मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले की जांच कर रहे हैं, सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं. वानखेड़े का दिल्ली दौरा तब हुआ है जब महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने उन पर कई आरोप लगाए और उन पर सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

वहीं इस मामले के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी ने कहा, "वह यहां अपनी बात को आयोग के सामने पेश करने आए हैं. उन्होंने कहा कि फिलहाल हम उनके दस्तावेजों को देखेंगे और वेरिफाई करेंगे."

NCB-Mumbai Zonal Director Sameer Wankhede arrives at National Commission for Scheduled Castes, Delhi

He has come here to present his subject before the Commission. We will see and verify his documents: Subhash Ramnath Pardhi, member, National Commission for Scheduled Castes pic.twitter.com/py1zWwVh1M
— ANI (@ANI) November 1, 2021

महाराष्ट्र के नेता नवाब मलिक ने लगाए कई आरोप

दरअसल हाल ही में महाराष्ट्र के नेता नवाब मलिक ने दावा किया है कि समीर वानखेड़े ने फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी हासिल की. नवाब मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनके कारण एक योग्य दलित नौकरी से वंचित रह गया. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये एक डॉक्यूमेंट भी शेयर किय था. उन्होंने कहा कि वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने इस्लाम धर्म को अपनाया था, जिसके बाद समीर ने दलित सर्टिफिकेट का इस्तेमाल किया और एक दलित अभ्यर्थी का मौका छीन लिया.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव

UP Election 2022: महिलाओं को फ्री बस यात्रा, छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन… प्रियंका ने जारी किया महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया