Delhi Court Notice: दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले में अंशु प्रकाश द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली की अदालत ने एक्शन लिया है. कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने कथित तौर पर साल 2018 में उन पर हमला करने के एक मामले में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य को आरोप मुक्त करने को चुनौती दी है.

23 नवंबर तक जवाब मांगा

अंशु प्रकाश की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली के जिला एवं सत्र न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और 9 अन्य को नोटिस जारी कर मामले की अगली सुनवाई यानी 23 नवंबर तक जवाब देने को कहा है. कोर्ट ने इस मामले में जिन लोगों से जवाब मांगा है उनमें सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया शामिल हैं.

सीएम केजरीवाल समेत 11 लोगों से जवाब तलब

मुख्यमंत्री केजरीवाल और डिप्टी सीएम सिसोदिया के अलावा, विधायक राजेश ऋषि, नितिन त्यागी, प्रवीन कुमार, अजय दत्त, संजीव झा, रितुराज गोविंद, राजेश गुप्ता, मदनलाल और दिनेश मोहनिया के नाम शामिल हैं. बता दें कि इसी साल अगस्त महीने में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट मामले में अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल के खिलाफ तो आरोप तय किए थे लेकिन उसके अलावा अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत बाकी आरोपियों को बरी कर दिया था.

NCB की विजिलेंस टीम ने वसूली मामले में समीर वानखेड़े से फिर की 4 घंटे तक पूछताछ

IDBI बैंक को 63 करोड़ का चुना लगाने वाली कंपनी और निवेशकों पर CBI का शिकंजा, 9 जगहों पर डाला रेड

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया