Ajay Maken On Vinod Rai: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन ने पूर्व पूर्व नियंत्रक एवं महा लेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विनोद राय ‘माफीजीवी’ हैं और उन्होंने देश को गुमराह किया. कांग्रेस नेता माकन ने कहा कि देश को गुमराह करने के लिए पूर्व सीएजी को देश से माफी मांगनी चाहिए. मुंबई में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसके लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह, किरण बेदी और योग गुरु रामदेव को भी ‘झूठ फैलाने’ के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.

बता दें कि विनोद राय ने अपनी किताब में लिखा था कि कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सीएजी की रिपोर्ट में 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल न करने के लिए दबाव बनाया था. जिसके बाद संजय निरुपम कोर्ट चले गए थे. कोर्ट में मामला जाने के बाद विनोद राय ने बिना शर्त उनसे माफी मांग ली है.

मीडिया से बातचीत करते हुए माकन ने कहा, ”विनोद राय ने जिस तरह से संजय निरुपम से माफी मांगी है, उसी तरह उन्हें देश से भी माफी मांगनी चाहिए. सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि आंदोलन में शामिल लोगों को, सभी लोगों को माफी मांगनी चाहिए.”

विनोद राय को ‘माफीजीवी’ करार देते हुए अजय माकन ने दावा किया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसी श्रेणी में आते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भी अतीत में कई कांग्रेस नेताओं से माफी मांगी है.

बता दें कि विनोद राय ने अपनी किताब में संजय निरुपम के नाम का उल्लेख उन सांसदों के साथ किया था, जिन्होंने कैग की रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं लेने के लिए उन पर कथित तौर पर दबाव डाला था.

साल 2014 में पूर्व सीएजी ने अपनी किताब में आरोप लगाए थे और मीडिया को दिए साक्षात्कारों में इसे दोहराया था, जिसके बाद निरुपम ने राय के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. पटियाला हाउस में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने विनोद राय की माफी स्वीकार करते हुए निरुपम का बयान दर्ज कर मामले का निपटारा कर दिया है.

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया