Afghanistan News: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को अफगानिस्तान की स्थिति की जानकारी दी. तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जा करने की पृष्ठभूमि में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राजनीतिक दलों के नेताओं को ताजा हालात और भारतीयों के बारे में बताया.

अफगानिस्तान से भारतीयों के रेस्क्यू समेत कई जानकारी दी गईं

इस बैठक में जयशंकर के अलावा राज्यसभा के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद थे. समझा जाता है कि अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने के अभियान के अलावा मंत्रियों, राजनीतिक दलों के नेताओं को युद्ध से प्रभावित इस देश की स्थिति बारे में सरकार के आकलन से भी अवगत कराया जाएगा.

इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक नेता टी आर बालू, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल सहित कुछ अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर विदेश मंत्रालय ने सभी दलों की बैठक बुलाई थी.

तालिबान पर भारत दुनिया में अलग थलग पड़ रहा- कांग्रेस

सर्वदलीय बैठक से पहले एबीपी न्यूज से बात करते हुए लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर निशाना साधा. अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि तालिबान पर भारत दुनिया में अलग थलग पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें-

Covid-19: देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, पिछले 5 दिन के आंकड़े कर रहे तस्दीक

जानिए देश की सबसे बड़ी अदालत में पहली महिला जज कौन रहीं, अब तक क्या रही महिला जजों की स्थिति? अब 3 नई महिला जज बनीं

About the Author
Latest entries
UTTAR PRADESHMay 2, 2023चुनाव से पहले पुलिस और BSF का रूट मार्च:मुरादाबाद में SP सिटी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरी पुलिस; संवेदनशील पोलिंग सेंटर एरिया में कड़ी चौकसी
UTTAR PRADESHMay 2, 2023हापुड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 27 अवैध तमंचे बरामद, अवैध फैक्ट्री चला रहे थे हिस्ट्रीशीटर बदमाश
UTTAR PRADESHMay 2, 2023सीईओ ने जनसुनवाई में सभी संबंधित विभागों को दिए निर्देश:शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
BREAKING NEWSMay 2, 2023अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग की रिपोर्ट पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- ‘बेहतर होगा कि…’