Rahul Slams Modi Govt: देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "दिवाली है लेकिन महंगाई चरम पर है. व्यंग्य की बात नहीं है पर काश मोदी सरकार के पास जनता के लिए एक संवेदनशील दिल होता." दरअसल देश में लगातार बढ़ रही डीजल, पेट्रोल और अन्य वस्तुओं की कीमतों को लेकर मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इसी क्रम में राहुल गांधी भी सरकार पर हमलावर हैं.

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1455757564566724608

पूर्व में भी महंगाई को लेकर राहुल रहे हैं सरकार पर हमलावर

पूर्व में राहुल ने किसानों की समस्याएं, महंगाई और सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है. ट्वीट कर राहुल ने लिखा था, ‘‘किसान परेशान है, महंगाई पहुंची आसमान है, सीमाओं पर घमासान है, भारत तो तब भी महान है, पर केंद्र सरकार नाकाम थी, नाकाम है.’’ राहुल ने अपने ट्वीट में महंगाई का भी जिक्र करते हुए कहा था कि देश में महंगाई चरम पर है. पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं.

पहली बार देश में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है. इसके अलावा त्योहार का सीजन के आगमन के साथ ही किराना सामानों की कीमतों में इजाफा होने लगा है. रिपोर्ट की मानें तो राजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल किए जाने वाले शक्कर, तेल, प्याज और आलू समेत लगभग सभी सामग्रियों की कीमतों में पांच से 10 रुपये तक वृद्धि हुई है. बता दें कि 2022 में होने जा रहे पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों में विपक्ष मोदी सरकार पर महंगाई को लेकर घेरने की तैयारी में है.

यह भी पढ़े-

Madhya Pradesh News: MP के मंत्री बोले- जनता की आमदनी बढ़ी है तो उन्हें थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए

UP Politics: धर्मेंद्र प्रधान ने माना कि चुनाव में महंगाई और पेट्रोल की बढ़ी कीमत है मुद्दा, साथ ही कह दी ये बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया