Congress on Petrol Diesel Price Drop: कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती किए जाने को हालिया उपचुनावों में बीजेपी की हार के कारण उठाया गया कदम करार दिया और कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम साल 2014 में संप्रग सरकार के समय की कीमत के बराबर होने चाहिए.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, "टैक्सजीवी मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए देशवासियों को बधाई. प्रजातंत्र में वोट की चोट से बीजेपी को सच का आईना दिखा ही दिया." उन्होंने सवाल किया, "याद करें कि मई 2014 में जब पेट्रोल 71.41 रुपये व डीजल 55.49 रुपये प्रति लीटर था, तब कच्चा तेल 105.71 डॉलर प्रति बैरल था. आज कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल है. 2014 के बराबर कीमत कब होगी?"

सुरजेवाला ने जोर देकर कहा, "कांग्रेस सरकार (संप्रग सरकार) के समय पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपये प्रति लीटर था. मोदी सरकार में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.90 रुपये प्रति लीटर था, जो आज 27.90 रुपये प्रति लीटर हुआ है. इसी तरह डीजल पर उत्पाद शुल्क 31.80 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 21.80 रुपये प्रति लीटर हुआ है. मोदी जी, जुमले नहीं चलेंगे, जो आपने बढ़ाया, वो सारा घटाओ."

उन्होंने कहा, "प्यारे देशवासियों, मोदीनॉमिक्स के जुमले समझिए! इस साल 2021 में पेट्रोल के दाम 28 रुपये और डीजल के दाम 26 रुपये बढ़ाए गए. देश में 14 सीटों पर उपचुनाव हारते ही पेट्रोल और डीजल के रेट को क्रमशः रुपये 5 और 10 रुपये घटाना भी प्रधानमंत्री का दिवाली का तोहफा हो गया है? हे राम! हद है."

पेट्रोल और डीज़ल के दाम साल 2021 में ₹28 व ₹26 प्रति लीटर बढ़ाओ और फिर ₹5 व ₹10 प्रति लीटर घटा दिवाली गिफ़्ट कहलवाओ !

“मोदीनोमिक्स” की “जुमलानोमिक्स” 👇#Petrol #Diesel #PetrolPrice #DieselPrice pic.twitter.com/nnl3taMp9J
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 3, 2021

वहीं, बीजेपी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिवाली का उपहार बताया. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस फैसले से खपत बढ़ेगी और महंगाई नीचे रखने में मदद मिलेगी. बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि पीएम मोदी ने दिवाली पर शानदार उपहार दिया है.

गौरतलब है कि सरकार ने आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत देने के लिए बुधवार को महत्वपूर्ण कदम उठाया. ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये तथा 10 रुपये की कटौती की. दिवाली की पूर्व संध्या पर की गई इस घोषणा से ईंधन की आसमान छूती कीमतों को नीचे लाने में मदद मिलेगी और महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को भी कुछ राहत मिलेगी.

<a title="PM Modi on Vaccination: वैक्सीन को लेकर अफवाहों और गलतफहमी का चक्रव्यूह कैसे तोड़ें? अफसरों को पीएम मोदी ने दिया ये मंत्र " href="https://www.abplive.com/news/pm-modi-gives-tips-to-dm-of-districts-where-corona-vaccination-speed-is-slow-1991928" target="">PM Modi on Vaccination: वैक्सीन को लेकर अफवाहों और गलतफहमी का चक्रव्यूह कैसे तोड़ें? अफसरों को पीएम मोदी ने दिया ये मंत्र

<a title="भारत बायोटेक की Covaxin को मिली WHO की मंजूरी, अब बिना रोक-टोक कर सकेंगे विदेश यात्रा" href="https://www.abplive.com/news/india/who-recommends-emergency-use-listing-status-for-bharat-biotech-covaxin-1992020" target="">भारत बायोटेक की Covaxin को मिली WHO की मंजूरी, अब बिना रोक-टोक कर सकेंगे विदेश यात्रा

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया