आज देशभर में मनाया जा रहा दीपावली का त्योहार, पीएम मोदी और अमित शाह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Diwali Celebrations Today: देशभर में आज दीपों का त्योहार दीपावली मनाई जा रही है. इस मौके पर राजनेताओं की तरफ से देशवासियों शुभकामना संदेश दी जा रही हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों के सुख और उनकी संपन्नता की कामना की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए.

दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह प्रकाश पर्व आप सभी के जीवन में सुख, संपन्नता और सौभाग्य लेकर आए।

Wishing everyone a very Happy Diwali.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 4, 2021

अमित शाह ने कहा- प्रकाश जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के जीवन में प्रकाश नई ऊर्जा लेकर आए. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- सभी को "दीपावली" की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व सभी के जीवन को नई उर्जा, प्रकाश, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे.

राहुल गांधी ने कहा- किसी भेदभाव के रोशनी देता है त्योहार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने दिवाली के मौके पर उन्हें बधाई दी है. राहुल ने ट्वीट करते हुए कहा- दीपक का उजाला बिना किसी भेदभाव के सबको रौशनी देता है- यही दीपावली का संदेश है. अपनों के बीच दिवाली हो, सबके दिलों को जोड़ने वाली हो.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News