Srinagar-Sharjah Flight: भारत ने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि आम लोगों के हित को देखते हुए गो-फर्स्ट की श्रीनगर-शारजाह उड़ान को उसके हवाई क्षेत्र से होकर गुजरने की अनुमति दी जाए. सरकारी अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी दी. पाकिस्तान ने मंगलवार को श्रीनगर-शारजाह उड़ान को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग नहीं करने दिया था और उसे लंबे वायुमार्ग का इस्तेमाल करने को मजबूर किया था, जिस कारण विमान को गुजरात के ऊपर से होकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचने में देर हुई.

बता दें कि ‘गो फर्स्ट’ को पहले ‘गो एयर’ के नाम से जाना जाता था और 23 अक्टूबर से इसकी श्रीनगर से शारजाह के बीच उड़ान सेवा शुरू हुई थी, जिसका पिछले महीने कश्मीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया था.

पहले परिचालन को दी थी मंजूरी

एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने 23, 24, 26 और 28 अक्टूबर को श्रीनगर-शारजाह सेक्टर पर गो फर्स्ट उड़ान के परिचालन को मंजूरी दी थी. सूत्रों ने बताया कि इसके बाद पाकिस्तान ने उस उड़ान को 31 अक्टूबर से 30 नवंबर की अवधि के लिए मंजूरी को रोक दिया. सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘इस मामले को राजनयिक माध्यमों से तत्काल पाकिस्तान के समक्ष उठाया गया है और हमने पाकिस्तान से अनुरोध किया है कि जिन लोगों ने टिकट बुक करवाए हैं, उन आम लोगों के हित को देखते हुए इस उड़ान को पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी जाए.'

पाक एयरस्पेस से नहीं जाने पर हुई 40 मिनट की देरी

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने मंगलवार को इसकी अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान को गुजरात के ऊपर से होकर गुजरना पड़ा और इस वजह से यात्रा में 40 मिनट की देर हुई. वापसी में भी विमान को इतनी देर हुई. अधिकारियों ने कहा कि उड़ान सेवा को अनुमति देने से मना करने का पाकिस्तानी सरकार ने कोई कारण नहीं बताया है.

उन्होंने कहा कि उक्त उड़ान सेवा सप्ताह में चार बार परिचालित होती है और 23 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच पाकिस्तानी हवाईक्षेत्र का उपयोग करते हुए किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. हालांकि, गो-फर्स्ट ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

इसे भी पढ़ेंः
Covid Medicine: कोरोना से जंग में आया एक और ‘हथियार’, ब्रिटेन ने मर्क की गोली मोल्नुपिराविर को दी मंजूरी

PM Modi Diwali: नौशेरा में पीएम मोदी ने जवानों को अपने हाथ से खिलाई मिठाई, सेना के साथ मनाई दिवाली

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट