Aryan Khan Drugs Case: जमानत पर बाहर आए बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) आज अपनी हाजिरी लगाने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ऑफिस पहुंचे. उनके साथ शाहरुख के बॉडीगार्ड भी थे. आर्यन खान जमानत पर बाहर हैं. मुंबई हाई कोर्ट ने आर्यन खान को सशर्त जमानत दी थी. इसके अनुसार हर शुक्रवार को उन्हें सुबह 11 से 2 बजे के बीच मुंबई स्थित एनसीबी दफ्तर में हाजिरी देनी है. आर्यन खान 30 अक्टूबर को जेल से बाहर आए थे.

आर्यन को इन शर्तों के साथ मिली थी जमानत

आर्यन खान जांच अधिकारी को बिना बताए मुंबई से बाहर नहीं जा सकते

हर शुक्रवार को एनसीबी दफ्तर में सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच आकर हाजिरी देनी है

किसी दूसरे आरोपी के संपर्क में नहीं रहना होगा

जांच से जुड़ी बातें मीडिया या सोशल मीडिया में शेयर नहीं कर सकते

आर्यन को अपना पासपोर्ट स्पेशल NDPS कोर्ट में जमा करना होगा

कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते हैं

अगर किसी भी शर्त का उल्लंघन होता है तो NCB विशेष न्यायाधीश के पास आवेदन की हकदार होगी

बता दें कि एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने दो अक्टूबर को मुंबई के एक क्रूज पर छापेमारी की थी और ड्रग्स बरामद किया था. इसी आरोप में आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को हिरासत में लिया गया और बाद में सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में एनसीबी ने करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से कई लोग जमानत पर बाहर आ गए हैं.

ये भी पढ़ें-
Diwali 2021: दिवाली पर दिल्ली में फायर डिपार्टमेंट को मिली आग लगने की 152 कॉल, पिछले साल से 25 फीसदी कम

Petrol-Diesel Price: फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए ऊर्जा विशेषज्ञ ने क्या वजह बताई

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया