Kerala man gets passport : केरल में वायनाड जिले के एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसने कुछ दिन पहले पासपोर्ट कवर का ऑर्डर किया था और उसे ई-कॉमर्स कंपनी से पासपोर्ट कवर में वैध पासपोर्ट भी प्राप्त हुआ है. वायनाड जिले के कनियमबेट्टज्ञ के रहने वाले मिथुन बाबू ने बताया कि 30 अक्टूबर को उन्होंने पासपोर्ट कवर का ऑर्डर किया था. उन्होंने बताया कि एक नवंबर को जब उन्हें इसका पैकेट मिला, तो उन्होंने पाया कि इसमें पासपोर्ट कवर है, लेकिन तब आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने उसमें पासपोर्ट भी देखा.

बाबू के मुताबिक, पैकेट में उन्हें जो पासपोर्ट मिला है वह त्रिशूर जिले के कन्नामकुलम के रहने वाले किसी नाबालिग का है. बाबू ने बताया कि उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनी के ग्राहक सेवा से संपर्क किया, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला. उन्होंने कहा, "मैंने तीन ग्राहक सेवा कार्यकारियों से करीब 40 मिनट तक बात की, लेकिन कोई भी नहीं बता सका कि मैं इस पासपोर्ट जैसे अहम दस्तावेज का क्या करूं. बाद में मैंने अपने एक मित्र की सलाह पर पुलिस से संपर्क किया और उन्हें पासपोर्ट सौंप दिया." अमेजन से तत्काल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है, लेकिन यह रोचक घटना हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.

जानकारी के मुताबिक, इस घटनाक्रम की शुरुआत अक्टूबर के मध्य में तब हुई जब नाबालिग लड़के के पिता ने पासपोर्ट कवर का ऑर्डर किया. हालांकि, उन्होंने सही नहीं लगने पर उसे वापस कर दिया. हालांकि, इस दौरान कवर से बेटे का पासपोर्ट निकालना भूल गए. माना जा रहा है कि कंपनी ने उसी कवर की डिलिवरी बाबू को की है.

मिथुन बाबू को जिस 17 वर्षीय नाबालिग का पासपोर्ट मिला है, उसकी मां असाम्बी ने कहा, "यह हमारी गलती थी कि हम कवर से पासपोर्ट निकालना भूल गए थे." बाबू ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ-साथ नाबालिग के परिवार को भी सूचना दी थी. उन्होंने बताया कि अब नाबालिग को पासपोर्ट को वापस पाने के लिए अपने अभिभावकों के साथ पुलिस स्टेशन जाकर वैध दस्तावेज दिखाने होंगे.

<a title="मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह बोले- पीएम मोदी देश सेवा में लगे हैं, केदारनाथ की पूजा राष्ट्र उत्थान का काम" href="https://www.abplive.com/news/india/madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-said-that-modi-ji-is-serving-the-people-of-the-country-worshiping-kedarnath-is-the-work-of-upliftment-of-the-nation-ann-1992789" target="">मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह बोले- पीएम मोदी देश सेवा में लगे हैं, केदारनाथ की पूजा राष्ट्र उत्थान का काम

<a title="Air Pollution in Noida: दिवाली की अगली सुबह धुआं-धुआं हुआ नोएडा, बेहद खराब श्रेणी में वायु प्रदूषण" href="https://www.abplive.com/states/up-uk/air-pollution-in-very-poor-category-in-noida-after-diwali-2021-ann-1992794" target="">Air Pollution in Noida: दिवाली की अगली सुबह धुआं-धुआं हुआ नोएडा, बेहद खराब श्रेणी में वायु प्रदूषण

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया