Air Pollution: वायु प्रदूषण का हानिकारक असर उन लोगों के दिल पर भी पड़ सकता जो पहले से ही उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त हैं. यह दावा एक अध्ययन में किया गया है. अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि गुर्दे की गंभीर बीमारी (सीकेडी) के साथ उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रस्त वयस्कों में ग्लेसिटीन-3 के स्तर में वृद्धि का संबंध वायु प्रदूषण के संपर्क से हैं, जिसमें हृदय के भीतर निशान बन जाते हैं.

अध्ययन के नतीजों को गुरुवार को अमेरिकन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (एएसएन) किडनी वीक-2021 में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया है. अमेरिका स्थित केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से संबद्ध एवं अनुसंधान पत्र के प्रमुख लेखक हफसा तारिक ने बताया, ‘‘वायु प्रदूषण का सीधा संबंध व्यक्तियों में सीकेडी के साथ मायोकार्डियल फाइब्रोसिस से है.’’

मायोकॉर्डियल फाइब्रोसिस तब होता है जब दिल की फाइब्रोब्लास्ट नामक कोशिका कोलेजेनेस निशान ऊत्तक पैदा करने लगती हैं. इससे दिल की गति रूक सकती है और मौत हो सकती है. तारिक ने कहा, ‘‘वायु प्रदूषण को सीमित करने का लाभकारी प्रभाव सीकेडी में हृदय संबंधी बीमारियों को कम करने के रूप में मिलेगा.’’

आपको बता दें कि यह विश्लेषण एक हज़ार 19 प्रतिभागियों पर दो साल तक किए गए अध्ययन पर आधारित है.

Bihar liquor Deaths: बिहार में जहरीली शराब ने ली 31 की जान, तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना, जानें मुख्यमंत्री का क्या है दावा

तस्वीरों में देखें पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का हर लम्हा, चार साल में पांचवीं बार पहुंचे पीएम ने कही यह बड़ी बात

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया