Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में नक्सलियों के प्लाटू नंबर 16 के सेक्शन कमांडर रामसु कोर्राम को मार गिराया है. उन्होंने बताया कि कोर्राम पर पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गस्त में रवाना किया गया था. दल जब जंगल में था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. बाद में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए और बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां एक नक्सली का शव, एक पिस्टल और पांच किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटेकल्याण क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 31 अक्टूबर को मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया था.

Exchange of fire b/w Dantewada DRG & maoists of Indrawati area committee today, a male maoist’s body recovered & identified as Ramsu, platoon no 16, sec commander & guard of Mallesh, DVCM, a Rs 5 lakh rewardee. 7.62 mm pistol,5 kg IED,wires recovered: Dantewada SP Abhishek Pallav pic.twitter.com/ERWe9RWLag
— ANI (@ANI) November 5, 2021

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सली गिरफ्तार

वहीं, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने छह इनामी नक्सलियों समेत आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर किया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोरपल्ली गांव के जंगल में आठ नक्सलियों कवासी राजू, कलमू माड़ा, कोमराम कन्‍ना, मड़कम हिड़मा, तुरसम मुदराज, मड़कम एंका, मड़कम सोमा और मड़कम मुत्ता को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि सभी की उम्र 30 से 45 साल के बीच है. उन्होंने बताया कि कवासी पर आठ लाख रुपये, कलमू पर पांच लाख रुये, कोमराम पर एक लाख रुपये, मड़कम हिड़मा पर एक लाख रुये, तुरसम पर एक लाख रुपये और मड़कम एंका पर एक लाख रुपये का इनाम है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत चिंतलनार थाना से सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन और जिला बल के संयुक्त दल को गस्त में मोरपल्ली, तिम्मापुरम्‌, पेद्दाबोड़केल, चिन्नाबोड़केल और जब्बागट्टा गांव की ओर रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि दल जब गुरुवार कोमोरपल्ली गांव के जंगल में था, तब कुछ संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वस्तुओं के साथ दिखे जो जंगल में भागने की कोशिश कर रहे थे. बाद में सुरक्षा बलों ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से विस्फोटक सामान बरामद किया गया है.

<a title="तस्वीरों में देखें पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का हर लम्हा, चार साल में पांचवीं बार पहुंचे पीएम ने कही यह बड़ी बात" href="https://www.abplive.com/photo-gallery/states/after-worshiping-baba-kedarnath-pm-modi-unveiled-the-statue-of-shri-adi-shankaracharya-see-photos-1992728" target="">तस्वीरों में देखें पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे का हर लम्हा, चार साल में पांचवीं बार पहुंचे पीएम ने कही यह बड़ी बात

<a title="मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह बोले- पीएम मोदी देश सेवा में लगे हैं, केदारनाथ की पूजा राष्ट्र उत्थान का काम" href="https://www.abplive.com/news/india/madhya-pradesh-cm-shivraj-singh-said-that-modi-ji-is-serving-the-people-of-the-country-worshiping-kedarnath-is-the-work-of-upliftment-of-the-nation-ann-1992789" target="">मध्यप्रदेश: सीएम शिवराज सिंह बोले- पीएम मोदी देश सेवा में लगे हैं, केदारनाथ की पूजा राष्ट्र उत्थान का काम

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया