Aryan Khan Drug Case: BJP नेता मोहित कंबोज का आरोप- सुनील पाटिल है ड्रग्स का मास्टरमाइंड, कई मंत्री शामिल

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान ड्रग्स केस में अब बीजेपी नेता मोहित कंबोज (BJP leader Mohit Kamboj)  ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र सरकार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक पर बेहद ही सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. उन्होंने NCP से जुड़े सुनील पाटिल का ऑडियो जारी करते हुए उसे ड्रग्स का मास्टरमाइंड बताया है. सुनील पाटिल पिछले 20 साल से NCP के फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं.

इसके अलावा मोहित कंबोज ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) के बेटे ऋषिकेश देशमुख (Rishikesh Deshmukh) पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. मोहित ने पूछा कि अनिल देशमुख का बेटा ऋषिकेश देशमुख ललित होटल क्यों जाता था? उन्होंने कहा कि सुनील पाटिल की अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश के साथ बहुत करीबी दोस्ती है और वह महाराष्ट्र के कई मंत्रियों के पारिवारिक सदस्य की तरह है.

मोहित कंबोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि सुनील पाटील पैसे लेकर तबादले का रैकेट करते थें. इस काम में उनके अलावा काफी ब्यूरोक्रेट्रस भी शामिल हैं. कंबोज ने सुनील पाटील (Sunil Patil) का आर्यन खान केस में क्या रोल है यह बताते हुए कहा, "सुनील पाटील ने सैम डिसूजा को 1 तारिख को व्हाट्सएप किया और फिर व्हाट्सअप कॉल किया.

शाहरुख खान से वसूली के फिराक में थे

मोहित कंबोज ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्री शाहरुख खान से वसूली के फिराक में थे. वसूली की साजिश के आरोपों पर महाराष्ट्र सरकार जवाब दें. मेरे पास 27 लोगों की लीड है. ये पूरे तरीके से सुनियोजित साजिश है. 1 अगस्त को सैम डिसूजा और सुनील पाटिल की बातचीत हुई थी जिसका मेरे पास ऑडियो टेप है. उस ऑडियो रिकॉर्डिंग में एक महाराष्ट्र के सीनियर मिनिस्टर भी शामिल हैं.

नहीं कर रहे किसी को बदनाम करने की कोशिश

कंबोज ने कहा कि वो किसी भी नेता को बदनाम करने की कोई कोशिश नहीं कर रहे हैं, लेकिन NCB और NCB अधिकारियों को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि ये मुंबई में ड्रग्स कल्चर को बढ़ाने के साजिश है, किरण गोसावी सुनील पाटिल का आदमी है. सुनील पाटील महाराष्ट्र में तबादले का रैकेट चलाते आए हैं, महाराष्ट्र के एक कैबिनेट मंत्री किसको बचाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा, ‘किरण गोसावी, प्रभाकर सेल इन सभी का संबंध सुनील पाटिल से है, ऋषिकेश देशमुख सुनील पाटिल के साथ ललित होटल में क्या करते थे? मैं नवाब मलिक जी से पूछना चाह रहा हूं कि क्या महाराष्ट्र में ड्रग्स पैडलिंग को बढ़ावा देने का काम चल रहा है.'

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मेरी जान को खतरा है. शायिदरी में जो मीटिंग तत्कालीन गृहमंत्री और चिंकू पठान के बीच हुई उस मीटिंग में किसी का दामाद भी था और ये जांच का विषय है. साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात का भी पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर मयूर है कौन, जिसके ऊपर महाराष्ट्र का मंत्री दबाव बना रहा था?

कौन है सुनील पाटिल?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहित कंबोज ने जिस सुनील पाटिल के नाम का जिक्र किया है उसका नाम ‘सुनील चौधरी पाटिल’ है और वह धुले जिले के अमलनेर तहसील का रहने वाला है. पाटिल मौजूदा बीजेपी विधायक बबनराव पाचपुते का बेहद करीबी रह चुका है. बबनराव पाचपुते जब साल 2009 से 2014 में NCP के कोटे से कैबिनेट मंत्री थे तब सुनील को अक्सर उनके बंगले पर देखा जाता था. इसके अलावा वह बीजेपी के साथ सरकार में शामिल रह चुकी शिवसंग्राम पार्टी के प्रमुख विधायक विनायक मेटे का भी करीबी रह चुका है.

ये भी पढ़ें:

Delhi Pollution Update: दिल्ली में प्रदूषण का 5 साल का रिकॉर्ड टूटा, आज मिल सकती है कुछ राहत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 8 नक्सली गिरफ्तार

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News