Ahmednagar District Hospital Fire: महाराष्ट्र में अहमदनगर जिला अस्पताल में शनिवार को आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हादसे को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दुख व्यक्त किया. उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं. सीएम ने लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. वहीं, इस घटना को लेकर राष्ट्रपित राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. इस घटना पर राष्ट्रपित राम नाथ कोविंद ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "अहमदनगर, महाराष्ट्र के सिविल अस्पताल में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है. मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

अहमदनगर, महाराष्ट्र के सिविल अस्पताल में आग लगने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोकसंतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 6, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र के अहमदनगर के एक अस्पताल में आग लगने से लोगों की हुई मौत से दुखी हूं. शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना. घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाए."

Anguished by the loss of lives due to a fire in a hospital in Ahmednagar, Maharashtra. Condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 6, 2021

मुख्यमंत्री ठाकरे के कार्यालय ने ट्वीट किया, " महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज अहमदनगर जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगी आग पर शोक व्यक्त किया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं"

Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray has expressed his condolences over the fire that broke out in the ICU ward of Ahmednagar District Hospital today & orders probe into the incident: CMO pic.twitter.com/aiJeN7vpjB
— ANI (@ANI) November 6, 2021

अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी आग की घटना पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, " प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गई है. डीसी को घटना की जांच करने और एक सप्ताह के अंदर में रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है."

Rs 5 lakh each has been announced to the kin of the deceased. DC had been ordered to conduct the enquiry of the incident and to submit the report in a week’s time: Maharashtra Health Minister, Rajesh Tope on fire incident at Ahmednagar District Hospital

(File photo) pic.twitter.com/j0gAsZpTL7
— ANI (@ANI) November 6, 2021

जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी लोग कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित थे. ये आग आज यानी शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे आईसीयू में लगी थी. आईसीयू वार्ड में आग लगने के वक्त 17 मरीज मौजूद थे, जिनमें से 10 की मौत हो गई. आग लगने की वजह क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है.

<a title="Ahmednagar District Hospital Fire: अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, अबतक 10 लोगों की मौत" href="https://www.abplive.com/news/india/ahmednagar-district-hospital-maharashtra-fire-10-people-died-district-collector-rajendra-bhosale-1993244" target="">Ahmednagar District Hospital Fire: अहमदनगर जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, अबतक 10 लोगों की मौत

<a title="Tripura News: त्रिपुरा पुलिस हालिया सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सख्त, Twitter से 68 अकांउट बंद करने को कहा" href="https://www.abplive.com/news/india/tripura-police-asks-twitter-to-suspend-68-accounts-for-posts-on-recent-communal-clashes-in-state-1993243" target="">Tripura News: त्रिपुरा पुलिस हालिया सांप्रदायिक हिंसा को लेकर सख्त, Twitter से 68 अकांउट बंद करने को कहा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट