UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वह चुनाव न सिर्फ लड़ने के लिए तैयार हैं, बल्कि पार्टी जिस सीट से कहेगी वहां से वह चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने अपने इस बयान से विरोधियों को जवाब दे दिया है. लेकिन इसी के साथ इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि वह अगला चुनाव कहां से लड़ेंगे? सूत्रों की मानें तो पार्टी उनके लिए ऐसी सीट खोज रही है जहां से चुनाव लड़ने से न सिर्फ सीटों पर असर डाला जा सके बल्कि उनके व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों में दिक्कत ना हो.

कहां से मैदान में उतरेंगे योगी आदित्यनाथ?

सियासी गलियारों में चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से या फिर अयोध्या की किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. लेकिन अभी भी उनके चुनावी सीट को लेकर संशय की स्थिति बरकरार है. सूत्रों की माने तो पार्टी उनके लिए ऐसी सीट तलाश रही है जहां से सिर्फ उनके पर्चा दाखिल करने मात्र से ही सीट जीती जा सके और इससे उनके व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों में भी दिक्कत ना हो. क्योंकि पार्टी मानती है यदि गोरखपुर से चुनाव लड़े तो विरोधी दल उनको घेरने की कोशिश करेंगे. और ऐसे में योगी आदित्यनाथ को ज्यादा समय अपनी सीट के लिए देना होगा. कुछ ऐसा ही हाल अयोध्या की सीट पर भी देखने को मिल सकता है.

लखनऊ की किसी सीट से उतर सकते हैं योगी!

बताया जा रहा है कि पार्टी ऐसी सीट तलाश रही है जहां से ना सिर्फ आसानी से वह सीट जीती जा सके. बल्कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर उनके प्रचार के कार्यक्रम में भी उनका चुनाव लड़ना बाधा ना बन सके. माना जा रहा है कि ऐसे में भाजपा उन्हें लखनऊ की ही किसी सीट से चुनाव लड़ा सकती है. जानकार तो यह भी कहते हैं कि योगी आदित्यनाथ को लखनऊ की कैंट सीट से पार्टी चुनाव मैदान में उतार सकती है.

लखनऊ की कैंट सीट से उतरने के संभावना के पीछे लॉजिक यह दिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का जो आवास है वह विधानसभा क्षेत्र के बिल्कुल नजदीक है. ऐसे में रोज शाम को वह अपने चुनावी क्षेत्र के लोगों से भी मुलाकात कर सकते हैं, और पूरे दिन लखनऊ से निकलकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव प्रचार कर सकते हैं. फिलहाल अंतिम फैसला नहीं हुआ है और पार्टी की चुनाव समिति तय करेगी कि योगी आदित्यनाथ चुनाव कहां से लड़ेंगे?

Jammu & Kashmir: आतंकवादी बन नकली हथियारों के बल पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट