Ahmednagar Hospital Fire: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में आग लगने की घटना पर दुख जताते हुए शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राहत कार्य में हर संभव सहायता करें. उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘अहमदनगर अस्पताल में आग की खबर दुखद है. मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएं. कांग्रेस साथियों से अपील है कि राहत कार्य में सहायता करें.’’

दरअसल महाराष्ट्र के अहमदनगर में शनिवार को एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भीषण आग लगने से कम से कम 10 कोविड मरीजों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शनिवार को अहमदनगर सिविल अस्पताल में लगी आग की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. इस हादसे में कम से कम 11 कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो गई है.

बिजली निरीक्षण विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची

उन्होंने बताया कि बिजली विभाग की निरीक्षण टीम अस्पताल पहुंच गई है और पुलिस पंचनामे के बाद अपनी जांच शुरू करेगी. राउत ने ट्वीट किया, ‘‘अहमदनगर सिविल अस्पताल में आग लगने की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मामले की विस्तृत जांच करने के आदेश दिए हैं. इस बीच, बिजली निरीक्षण विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है. पुलिस पंचनामा पूरा होने के बाद निरीक्षण टीम अपनी जांच शुरू करेगी.’’ राउत ने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हादसे के वक्त चल रहा था कोविड पेशेंट का इलाज

गौरतलब है कि शनिवार को दोपहर 11 बजे के करीब अहमदनगर सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में आग लग गई थी. हादसे के समय आईसीयू में करीब 20 कोविड-19 मरीजों का इलाज चल रहा था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला कलेक्टर को हादसे की गहराई से जांच करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में आए करीब 11 हजार मामले, 392 लोगों की मौत

Jammu & Kashmir: आतंकवादी बन नकली हथियारों के बल पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया