Coronavirus India: सरकार ने कहा- कोरोना की दूसरी लहर अब भी जारी, सितंबर और अक्टूबर का महीना महत्वपूर्ण

Coronavirus India: देशभर में कोरोना के नए मामलों में कमी के बीच केरल ने चिंता बढ़ा दी है. आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में आए कोविड-19 के मामलों में से 58.4 फीसदी केरल में सामने आए है.

मंत्रालय ने कहा कि केरल एकमात्र राज्य है जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है, जबकि चार राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या दस हजार से एक लाख तक है. देश के 41 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर दस फीसदी से अधिक है.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर अब भी जारी है; कई त्योहारों के कारण सितंबर और अक्टूबर महामारी प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि कोविड-19 के टीके रोग में सुधार के लिए हैं न कि रोग को रोकने के लिए; इसलिए टीकाकरण के बाद भी मास्क का उपयोग करना बहुत जरूरी है.

केरल के मामले
केरल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 31,445 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 38,83,429 हो गई थी. 215 मरीजों की मौत हुई थी. केरल में शनिवार को 17,106, रविवार को 10,402, सोमवार को 13,383 और मंगलवार को 24,296 कोरोना केस की पुष्टि हुई थी.

Kerala Corona Cases: केरल में कोरोना के केस में बढ़ोतरी के पीछे हैं ये चार वजह, जानें एक्सपर्ट्स क्या बोले?

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News