Irfan Ka Cartoon: देश में पेट्रोल और डीजल के दामों पर सियासत तेज है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गैर एनडीए शासित प्रदेशों से वैट घटाने को कहा है. लेकिन विपक्ष की मांग है कि पहले केंद्र सरकार कोरोना के समय पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाए गए एक्ससाइज दर घटाए, इसके बाद ही वैट घटाने पर फैसला होगा. विपक्ष की इसी मांग को लेकर मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने कार्टून बनाया है.

इरफान ने कार्टून में क्या दिखाया है?

कार्टूनिस्ट इरफान ने कार्टून में दिखाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से पेट्रोल पर 15 रुपए कम करने की मांग कर रहे हैं. वहीं एक पेट्रोल मशीन इसके लिए केजरीवाल को धन्यवाद देते हुए कह रही है कि पेट्रोल के दाम कम करवाने के लिए शुक्रिया.

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली से एक दिन पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: पांच रुपये और 10 रुपये की कटौती की थी. अभी तक 22 राज्यों ने वैट में कमी की है. जबकि 14 राज्यों ने अभी तक कोई कटौती नहीं की है.

पेट्रोल की कीमतों में 15 रुपये की कटौती करे केंद्र- केजरीवाल सरकार

दिल्ली सरकार ने कहा कि हम केंद्र सरकार से निवेदन करना चाहते हैं कि आप ने जो तेल की एक्साइज ड्यूटी पर 5 रुपए कम किए हैं, उससे काम नहीं चलने वाला है, कम से कम 15 रुपए और कम किए जाए. जितनी एक्साइज ड्यूटी आप लोगों ने बढ़ाई थी उसे नीचे लेकर आए.

यह भी पढ़ें-

Cruise Drugs Case: मोहित कम्बोज पर नवाब मलिक का पलटवार, कहा- ड्रग्स कांड के मास्टरमांइड हैं बीजेपी नेता

UP Elections 2022: ‘बबुआ ट्विटर ही वोट भी दे देगा…’, सीएम योगी ने अखिलेश पर कसा तंज

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट