पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह इसलिए मंदिर जाते हैं क्योंकि वह हिंदू हैं और किसी को इस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए. दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह मंदिर जाकर ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का संदेश दे रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘क्या आप मंदिर जाते हो? मैं भी मंदिर जाता हूं. मंदिर जाने में कोई बुराई नहीं है. जब आप यहां जाते हैं तो आपको शांति का अनुभव होता है. उनकी (सॉफ्ट हिंदुत्व का आरोप लगाने वालों को) आपत्ति क्या है? कोई आपत्ति क्यों होनी चाहिए? मैं मंदिर जाता हूं क्योंकि मैं हिंदू हूं. मेरी पत्नी गौरीशंकर मंदिर जाती हैं.’’

प्रमोद सावंत हमारी नकल कर रहे हैं- केजरीवाल

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि आम आदमी पार्टी (आप) तीर्थयात्राएं प्रायोजित करने जैसी तटीय राज्य की योजनाओं की नकल कर रही है, केजरीवाल ने दावा किया कि वह (सावंत) वास्तव में उनकी पार्टी की नकल कर रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं कहना चाहता हूं कि प्रमोद सावंत हमारी नकल कर रहे हैं. जब मैंने कहा कि हम बिजली मुफ्त देंगे, तो उन्होंने पानी मुफ्त दिया. जब मैंने कहा कि हम रोजगार भत्ता देंगे, तो उन्होंने लगभग 10,000 नौकरियों की घोषणा की, और जब मैंने तीर्थयात्रा के बारे में बात की, तो उन्होंने अपनी योजना की घोषणा की.’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान भंडारी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की और श्रमिक संघ एवं खनन आंदोलन की नेता पुति गांवकर को भी पार्टी में शामिल किया.

यह भी पढ़ें.

पाकिस्तान: आतंकी हाफिज सईद को बड़ी राहत, टेरर फाइनेंसिंग मामले में JuD के 6 नेता बरी

Global Leader Approval Ratings: पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 70 फीसदी अप्रूवल के साथ टॉप पर

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट