Loan Default Case: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने असम के पूर्व मुख्यमंत्री हितेश्वर सैकिया के बेटे अशोक सैकिया को करीब नौ लाख का कर्ज कथित तौर पर न चुकाने के मामले में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि यह गिरफ्तारी 25 साल पुराने मामले में हुई है.

गैर-जमानती वारंट जारी कर किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बार-बार तलब किए जाने के बावजूद उसके अदालत में पेश न होने के कारण गैर-जमानती वारंट जारी किए जाने के बाद की गई है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की गुवाहाटी टीम द्वारा अशोक सैकिया से पूछताछ की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

मामले का हो गया है निपटारा: देवव्रत सैकिया

इस बारे में पूछे जाने पर उनके बड़े भाई और असम विधानसभा में विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया ने बताया कि उनके छोटे भाई अशोक सैकिया को सीबीआई अधिकारियों की एक टीम आज शाम अपने साथ ले गई.

उन्होंने आगे कहा कि ‘मुझे नहीं पता कि उसे गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है. दरअसल, मुझे नहीं पता कि उसे कहां ले जाया गया है. यह बहुत पुराना मामला है और इसका विधिवत निपटारा कर दिया गया है. बैंक ने अदालत को सूचित नहीं किया और यह बैंक की गलती थी'

मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए थाः देवव्रत सैकिया

उनका कहना है कि ‘सीबीआई ने दावा किया कि उन्होंने एक नोटिस भेजा था. फिलहाल अशोक के साथ रहने वाली मेरी मां हर समय घर पर रहती है और उनका कहना है कि हमें कोई नोटिस नहीं आई थी. वहीं हमारे वकील ने कहा है कि इस मामले को बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ाना चाहिए था. मुझे नहीं पता कि इतने पुराने सुलझे हुए मामले को क्यों तूल दिया जा रहा है.'

इसे भी पढ़ेंः

Cruise Drugs case: ड्रग्स केस में नवाब मलिक के आरोपों पर BJP नेता मोहित कम्बोज क्या कुछ बोले

चीन के मुद्दे पर कांग्रेस ने BJP को घेरा, कहा- लाल आंखें विपक्ष को दिखाई जाती हैं, वादा देश के दुश्मन को दिखाने का था

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया