Highway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के पंढरपुर में दो नेशनल हाई-वे के विस्तार की आधारशिला रखेंगे. पीएम मोदी आज दोपहर 3.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग (नेशनल हाईवे-965) के पांच खंड और श्री संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग (नेशनल हाईवे-956जी) के तीन खंड को चार लेन की आधारशिला रखेंगे.

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पंढरपुर की यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के मकसद से इसे विस्तार दिया जाएगा. महाराष्ट्र का पंढरपुर शहर संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर से जुड़ा है. बयान में कहा गया कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों के दोनों ओर ‘पालखी’ के लिए पैदलमार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा.

परियोजना की कुल दूरी लगभग 223 किलोमीटर

बयान के मुताबिक, दिवेघाट से मोहोल तक करीब 221 किलोमीटर लंबा संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग और पतास से तोंदले-बोंदले तक करीब 130 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को चार लेन का किया जाएगा, जिसपर क्रमश: 6690 करोड़ रुपये और 4400 करोड़ रुपये की लागत आएगी. मोदी पंढरपुर से संपर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर 1180 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित लागत से निर्मित 223 किलोमीटर से अधिक की पूर्ण और उन्नत सड़क परियोजनाओं को ‘राष्ट्र को समर्पित’ करेंगे.

इन परियोजनाओं में म्हस्वाद-पीलिव-पंढरपुर (एनएच 548ई), कुर्दुवाड़ी-पंढरपुर (एनएच 965सी), पंढरपुर-संगोला (एनएच 965सी), एनएच 561ए के तेम्भुरनी-पंढरपुर सेक्शन और एनएच 561ए के पंढरपुर-मंगलवेधा-उमादी सेक्शन शामिल हैं. इन परियोजनाओं की कुल दूरी लगभग 223 किलोमीटर है.

ये भी पढ़ें-

Farmers Protest: किसान आंदोलन पर मेघालय के राज्यपाल ने फिर साधा केंद्र पर निशाना, कहा- 600 किसानों की मौत, लेकिन सरकार ने नहीं जताई संवेदना

Blog: पीएम मोदी के दिए ’मूल मंत्र’ से कोई हिला पाएगा योगी आदित्यनाथ का सिंहासन

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया