Emotional Seen On Airport: नेवार्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भावुक करने वाले दृश्य नजर आए. इस दौरान दो साल से अपने बच्चों को देखने को तरस गए माता-पिता, पोते-पोतियों से मिलने के लिए बेताब दादा-दादी और अपने प्रियजनों का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोग उन्हें गले लगा रहे थे. कोरोना महामारी से बने हालात के कारण लोगों को अपनों से मजबूरन दूर रहना पड़ा और अब अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अमेरिका ने अपनी सीमाएं खोलीं तब जाकर वे उनसे मिल पाए.

कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिका सरकार ने पिछले साल भारत सहित दुनिया के कई देशों के यात्रियों के लिए अपनी सरहदें बंद कर दी थीं. हालांकि बाद में कुछ श्रेणी के तहत वीज़ा हासिल करने वाले यात्रियों को ही अमेरिका जाने की इजाजत दी गई थी.

अमेरिका ने पूर्ण टीकाकरण करा चुके भारतीयों समेत अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर लगे सभी प्रतिबंधों को आठ नवंबर से हटा लिया है. अपनी पत्नी के साथ यहां पहुंचे विपुल शाह ने कहा, ”मैंने पहले दिन की पहली उड़ान बुक कर ली थी.” हवाईअड्डे पर उनकी दो बेटियां अपने माता-पिता का इंतजार कर रही थीं.

दिल्ली से एअर इंडिया की उड़ान जैसे ही हवाई अड्डे पर उतरी, रूपल पटेल के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई. रूपल ने कहा, ”मैं अपने पिता का इंतजार कर रही हूं, वह 86 वर्ष के हैं और मैंने उन्हें दो साल से नहीं देखा.” ऐसे कई लोग एअर इंडिया की इस ऊड़ान में शामिल थे जिन्हें अपने परिजनों से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.

Poonam Pandey In Hospital: अभिनेत्री पूनम पांडे हॉस्पिटल में भर्ती, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी, जानें- क्या है मामला?

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया