Cruise Drugs Case में वसूली के लिए पंच केपी गोसावी ने अपने आपको NCB अधिकारी बताया था- मुंबई पुलिस SIT

Mumbai Cruise Drugs Case: क्रूज ड्रग्स मामले के बाद NCB समेत स्वतंत्र पंच पर लगे वसूली के आरोप की जांच कर रही मुंबई पुलिस की SIT ने अपनी जांच में पाया कि प्राइवेट लोगों ने एंजेसी के नाम का इस्तेमाल कर वसूली की. यही बात प्रभाकर सैल ने अपने एफिडेविट में बताई थी.

मुंबई पुलिस ने अबतक की अपनी जांच में यह पाया है कि गोसावी और दूसरे प्राइवेट लोगों ने अपने आप को NCB का अधिकारी बताया ताकि अभिनेता शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को विश्वास दिलाया जा सके कि वो आर्यन को इस मामले से बाहर निकलवा सकते हैं. मुंबई पुलिस अपनी इसी जांच के आधार पर KP गोसावी के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहती है जिसके लिए वो कानूनी सलाह भी ले रही है लेकिन पुलिस को कहीं ना कहीं पर डेड एंड दिखाई दे रहा है और इसी वजह से उन्हें पूजा ददलानी के बयान की सख़्त ज़रूरत है.

पूजा को पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था पर वो अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जांच अधिकारी के सामने नहीं आईं. पुलिस ने उसे जांच अधिकारी के सामने जल्द से जल्द उपस्थित रहने के लिए कहा है. मुंबई पुलिस मानती है कि इस मामले में ददलानी को शिकायतकर्ता बनकर अपनी शिकायत लिखवानी चाहिए क्योंकि वही एक है जिसने गोसावी को पैसे दिए थे और उस समय चिक्की पांडे भी मौजूद था. इसी वजह से चिक्की को भी पुलिस ने बुलाया है. लेकिन उसे कोरोना का संक्रमण हुआ है इस वजह से वो नहीं आ सकता.

अपने आपको NCB का अधिकारी कैसे बताया?

सूत्रों ने बताया कि लोवर परेल में ददलानी से बातचीत के दौरान गोसावी ने ददलानी को आर्यन खान के फ़ोटोग्राफ़ दिखाए थे और आर्यन की एक ओडियो क्लिप सुनाई थी. ये वो ओडियो क्लिप है जो कि सोशल मीडिया में यह कहकर वायरल हुई थी जिसमें गोसावी NCB कार्यालय में बैठकर आर्यन खान की किसी से फोन पर बात करवाते नजर आता है.

मुंबई पुलिस यह भी मान कर चल रही है कि यह मामला ऐसा है जिसके एक आदमी अपने आपको NCB का अधिकारी बताकर वसूली कर रहा था, और यह मामला प्रेवेंशन ऑफ करप्शन का है जिसे NCB की SIT या विजिलेंस टिम भी जांच कर सकती है. हालांकि मुंबई पुलिस को अपनी जांच में कहीं भी NCB का सीधा सहभाग कहीं नहीं मिला है जो भी मिला है वो KP गोसावी के आसपास ही मिला है.

ये भी पढ़ें-

Mumbai Drugs Case: बढ़ सकती है समीर वानखेड़े की मुश्किलें, अहम गवाह प्रभाकर सैल ने कहा- वसूली कांड में वानखेड़े भी शामिल

Nawab Malik के खिलाफ पहले सवा करोड़ का मानहानि केस, अब समीर वानखेड़े के पिता ने SC/ST एक्ट के तहत की शिकायत

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News